script18 नवबंर को सूर्य का राशि परिवर्तन: वृश्चिक राशि में जाते ही बजेंगी शहनाइयां: देखें 2019-20 के शादी मुहूर्त | shubh muhurat for marriage ceremony 2020, november- december 2019 | Patrika News
जबलपुर

18 नवबंर को सूर्य का राशि परिवर्तन: वृश्चिक राशि में जाते ही बजेंगी शहनाइयां: देखें 2019-20 के शादी मुहूर्त

18 नवबंर को सूर्य का राशि परिवर्तन: वृश्चिक राशि में जाते ही बजेंगी शहनाइयां: देखें 2019-20 के शादी मुहूर्त

जबलपुरNov 12, 2019 / 12:59 pm

Lalit kostha

wedding.jpg

shubh muhurat

जबलपुर। वैसे देव उठनी एकादशी से ही मांगलिक कार्यों पर लगा ब्रेक हट जाता है, लेकिन इस बार सूर्यदेव प्रबोधनी एकादशी पर राशि परिवर्तित नहीं की, जिससे शादी विवाह का इंतजार कर रहे लोगों को सब्र करना पड़ा है। ज्योतिषाचार्य पं. जनार्दन शुक्ला के अनुसार इस वर्ष देव प्रबोधिनी एकादशी सहित उसके बाद दस दिन तक मांगलिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त नहीं है। मांगलिक कार्यों का शुभारंभ तब होता है जब सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करता है। इस वर्ष सूर्य 18 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है, जो कि देवप्रबोधिनी एकादशी के बाद है। 19 नवबंर से मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।

hindu wedding season starts from 19th november

19 नवंबर से शहनाई गूंजने वाली हैं। घोड़ी, बग्घी से लेकर आतिशबाजी, बरातघरों की बुकिं ग शुरू हो गई। शादियां शुरू होने के बाद पांच दिन तक लगातार विवाह मुहूर्त हैं। इसके लिए बाजार भी सज रहा है। दूल्हा, दुल्हन के वस्त्र-आभूषण से लेकर दोनों के परिवारों ने खरीदारी शुरू कर दी है.

13 दिसंबर को फिर लगेगा ब्रेक-

शादियों पर 13 दिसंबर को फिर ब्रेक लग जाएगा। 14 जनवरी तक सूर्य धनु राशि में रहेंगे। सूर्यदेव के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही फिर शादियां शुरू हो जाएंगी। इसके बाद फरवरी और मार्च के महीनों में लगातार शादियां हैं। मार्च के महीने में सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ फिर शादियां थम जाएंगी।

shubh muhurat

इस प्रकार हैं विवाह मुहूर्त-
नवंबर में-
19,20,21,22,23,27,28,29,30
दिसंबर में-
1,5,6,7,11,12
जनवरी में-
16,17,18,19,20,21, 29,30,31
फरवरी में-
10,11,12,13,14,15,16,17,18,19,20,25,26,27
मार्च में-
1,2,3,4,7,8,9,10,11,12,13

सूर्यदेव फिलहाल तुला राशि में हैं। 8 नवंबर को देवउठनी एकादशी से मांगलिक कार्य शुरू हो चुके हैं। 19 नवंबर से सूर्य के वृश्चिक राशि में आने के साथ ही शादियां शुरू हो जाएंगी।
– पं जनार्दन शुक्ला, ज्योतिषाचार्य

Home / Jabalpur / 18 नवबंर को सूर्य का राशि परिवर्तन: वृश्चिक राशि में जाते ही बजेंगी शहनाइयां: देखें 2019-20 के शादी मुहूर्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो