scriptआज दोपहर से शुक्र हो रहे मार्गी बदलेगी इनके किस्मत के सितारों की चाल: पंचांग | shukra margi 25 june 2020, today Astrology in patrika.com | Patrika News
जबलपुर

आज दोपहर से शुक्र हो रहे मार्गी बदलेगी इनके किस्मत के सितारों की चाल: पंचांग

आज दोपहर से शुक्र हो रहे मार्गी बदलेगी इनके किस्मत के सितारों की चाल: पंचांग
 

जबलपुरJun 25, 2020 / 10:43 am

Lalit kostha

शनि, शुक्र, गुरु चलेंगे उलटी चाल

शनि, शुक्र, गुरु चलेंगे उलटी चाल

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2077, संवत्सर का नाम : प्रमादी, शाके संवत् : 1942, हिजरी संवत् : 1441 , मु.मास : जिल्काद 03, अयन : उत्तरायण, ऋतु : ग्रीष्म ऋतुु , मास : आषाढ़ , पक्ष : शुक्ल पक्ष
तिथि – सूर्योदय से प्रात: 08.47 मि. तक रिक्ता संज्ञक चतुर्थी तिथि रहेगी पश्चात पूर्णा संज्ञक पंचमी तिथि लगेगी। चतुर्थी तिथि में भगवान श्रीगणेश का पूजन करना चाहिए। इससे सभी विघ्नों का नाश हो जाता है। पंचमी तिथि में नागराज की पूजा करने से विष व अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है व स्त्री और पुत्र प्राप्त होते हैं और श्रेष्ठ लक्ष्मी की भी प्राप्त होती है।
योग- सूर्योदय से प्रात: 06.57 मि. तक हर्षण योग रहेगा पश्चात वज्र योग लगेगा। हर्षण योग के स्वामी भंगदेव माने जाते हैं जबकि वज्र योग के स्वामी वरुणदेव माने गए हैं।
विशिष्ट योग– हर्षण और वज्र दोनों ही अशुभ योग हंै। इनमे कार्य की शुरुआत ठीक नहीं रहती है। फिर भी शुरुआत करने के लिए हर्षण व वज्र योग के प्रथम 03.36 मि. का समय त्याग करना उचित रहता है।
करण- सूर्योदय से प्रात: 08.47 मि. तक विष्टि नामक करण रहेगा पश्चात बव नामक करण लगेगा। इसके पश्चात बालव नामक करण लगेगा।
नक्षत्र- सूर्योदय से दोप. 12.26 मि. तक तीक्ष्ण दारुण आश्लेषा नक्षत्र रहेगा पश्चात उग्र क्रुर मघा नक्षत्र लगेगा। फसल की बुवाई, मढ़ाई, कटाई, हल चलाना, वृक्षारोपण जैसे कार्यों के लिए आश्लेषा व मघा दोनों नक्षत्र उपयुक्त होते हैं। अन्य कार्य सभी प्रकार के मंगल कार्यों के लिए आश्लेषा नक्षत्र निषिद्ध माने गए हैं। वर-वधू की दिखाई रस्म, सगाई, विवाह आदि के लिए मघा नक्षत्र शुभ माने गए हैं।

22 june 2020 Ka Panchang
IMAGE CREDIT: patrika

आज के मुहूर्त- अनुकूल समय में विद्या अध्ययन प्रारंभ करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
चौघडिय़ा के अनुसार समय – प्रात: 05.45 मि. से 07.25 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा। प्रात: 10.46 मि. से दोप. 02.07 मि. तक क्रमश: चंचल व लाभ के चौघडिय़ा रहेंगे एवं दोप. 05.28 मि. से सायं: 07.08 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा।
व्रत/पर्व – वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत। दोप. 12.18 मि. पर शुक्रग्रह मार्गी होंगे।
चंद्रमा – सूर्योदय से दोप. 12.26 मि. तक चंद्रमा जल तत्व की कर्क राशि में रहेंगे पश्चात अग्नि तत्व की सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।
भद्रा – प्रात: 08.47 मि. पर समाप्त भद्रा का निवास भूलोक में रहेगा। दिशाशूल- दक्षिण दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन दक्षिण दिशा में यात्रा को टालना चाहिए)।
राहु काल – दोप. 02.07.27 से 03.47.52 तक राहु काल वेला रहेगी। अगर हो सके तो इस समय में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।
आज जन्म लिए बच्चे- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (डे, डो, मा, मी, मू, मे) अक्षरों पर रख सकते हैं। आज जन्मे बच्चों का जन्म चांदी के पाए में होगा। सूर्योदय से दोप. 12.26 मि. तक कर्क राशि रहेगी पश्चात सिंह राशि रहेगी। आज जन्म लिए बच्चे की मूलशांति अवश्य कराएं। ऐसे जातक शरीर से मध्यम होंगे। प्राय: इनका भाग्योदय करीब 22 वर्ष की आयु में होगा। प्रत्येक बात में वाद-विवाद करने की आदत रहेगी। किसी भी कार्य में खोजबीन करने का विशेष गुण रहेगा। कर्क राशि में जन्मे जातक को अत्यधिक चपलता से बचना चाहिए। सिंह राशि में जन्मे जातक को व्यसनी होने से बचना चाहिए।

Home / Jabalpur / आज दोपहर से शुक्र हो रहे मार्गी बदलेगी इनके किस्मत के सितारों की चाल: पंचांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो