scriptयहां खेल खेल में बन जाते हैं सिक्सपैक एब, जानिए कैसे | Patrika News
जबलपुर

यहां खेल खेल में बन जाते हैं सिक्सपैक एब, जानिए कैसे

यहां खेल खेल में बन जाते हैं सिक्सपैक एब, जानिए कैसे
 

जबलपुरApr 15, 2018 / 11:40 am

Lalit kostha

six pack abs kaise banaye hindi me

six pack abs kaise banaye hindi me

जबलपुर. स्वस्थ रहने के लिए लोगों में व्यायामशाला (जिम्नेजियम) में जाने का चलन बढ़ रहा है। बंद कमरों के साथ खुले आसमान में भी फिटनेस के उपकरण लगाए जाने लगे हैं। शहर में एेसे कुछ स्थान हैं, जहां ओपन जिम का संचालन हो रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने भी इसकी शुरुआत की है। विभाग ने रानीताल खेल परिसर में ओपन जिम लगाया है। खेल विभाग की इस पहल की सभी लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं सेहत के प्रति जागरूक लोगों ने सराहनीय कार्य बताया है। सेहत और बॉडी बनाने वाले युवाओं ने कहा यहां खेल खेल में सिक्सपैक एब बन जाएंगे, बस थोड़ी लगन से एक्सरसाइज करनी पड़ेगी।

about- खेल विभाग ने रानीताल खेल परिसर से की शुरुआत, खेलों के साथ ओपन जिम में बनेगी फिटनेस

खेल विभाग के ओपन जिम में एक दर्जन से ज्यादा आधुनिक उपकरण हैं। शरीर के हर हिस्से को फिट रखने के हिसाब से उपकरण लगाए गए हैं। रानीताल खेल परिसर में बैंडमिंटन कबड्डी, तीरंदाजी, बॉक्सिंग, साइक्लिंग, वॉलीबॉल और क्रिकेट आदि खेलों के प्रशिक्षण की व्यवस्था है। रोजाना यहां सैकड़ों खिलाड़ी और उनके अभिभावक आते हैं। मैदान में खेल के अभ्यास के साथ खुद को फिट रखने के लिए जिम में अभ्यास जरूरी होता है। उनके लिए ओपन जिम कारगर साबित हो सकता है।

एमएलबी और रांझी में भी प्रस्ताव
खेल विभाग ने रानीताल खेल परिसर से इसकी शुरुआत की है। आगामी समय में इस तरह के ओपन जिम की स्थापना एमएलबी स्कूल के पास स्थित खेल के मैदान और रांझी स्थित खेल परिसर में भी की जाएगी। विभाग ने इसका प्रस्ताव भी खेल संचालनालय को भेजा है।

ओपन जिम आज की जरूरत है। सुबह और शाम को टहलने या खेल का अभ्यास करने के बाद यहां लगे उपकरणों पर अभ्यास किया जा सकता है। जल्द ही दूसरी जगह स्थापित करने की योजना है।
– राजेश मनोध्याय, जिला खेल अधिकारी

Home / Jabalpur / यहां खेल खेल में बन जाते हैं सिक्सपैक एब, जानिए कैसे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो