जबलपुर

यह है एमपी का सापों का शहर , रहते हैं खतरनाक दुर्लभ सांप

एनाकोंडा जैसा बादामी रंग का खतरनाक सांप

जबलपुरApr 11, 2018 / 01:15 pm

deepak deewan

snack city of india

जबलपुर. शहर में अनेक खतरनाक सांप पाए जाते हैं। इनमें से कई तो एनाकोंडा जैसे बड़े और बेहद खतरनाक प्रजाति के सांप भी हैं। आसपास घने जंगल होने से सांप की दुर्लभ प्रजातियां भी यहां यदा-कदा दिख जाती हैं। शहर के अनेक हिस्सों में तो प्राय: सांप घरों में निकलते ही रहते हैं। सर्प विशेषज्ञों की मानें तो शहर में कोबरा, करैत जैसे सांपों के साथ ही कई ऐसे सांप भी हैं जोकि अब दुर्लभ प्रजातियों के श्रेणी में आते हैं।

करना पड़ता है घंटों इंतजार
अन्य शहरों में भी सांप निकलने की घटनाएं सामने आती रहती हैं पर जबलपुर में ऐसी घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं। कभी किसी घर के किचन में कुकर पर फन फैलाए नाग मिल जाता है तो कहीं किसी कोने में दुबका करैत लोगों को परेशान कर देता है। बरसात के सीजन में तो रोज दर्जनों घरों में विषैले सांप मिलते हैं, इन्हें पकडऩे के लिए सर्प विशेषज्ञों का घंटों इंतजार करना पड़ता है।

मिला दुर्लभ दोमुहां सांप
मंगलवार को शहर में फिर एक खतरनाक सांप मिला। विशेष बात यह है कि यह सांप दुर्लभ भी है। यह सांप रामपुर तरंग प्रेक्षागृह के पास से पकड़ा गया। यहां के गणेश मंदिर के पास सड़क पर जब इस सांप को किसी ने रेंगते देखा तो सर्प विशेषज्ञ को इसकी सूचना दे दी। सर्प विशेषज्ञ तुरंत मौके पर पहुंचे तो सांप को देखकर हैरान रह गए। दरअसल यह दुर्लभ प्रजाति का सांप था। बादामी रंग के इस दोमुहां सांप को सर्प विशेषज्ञ ने सुरक्षित पकड़ लिया।

तिलवारा के जंगल में छोड़ा
विशेष संरक्षित प्रजाति के इस सांप को पकड़कर पंचनामा के बाद तिलवारा के जंगल में छोड़ा गया। सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने बताया कि एमपीईबी कॉलोनी निवासी शेख गुलाम खान को सुबह ९ बजे यह सांप सड़क पर दिखा। जिसे रेस्क्यू दल प्रभारी गुलाब राजपूत की उपस्थिति में पकड़ा गया। दुबे ने कहा कि इसे रैड सेंड बोआ कहा जाता है, यह सांप खतरनाक तो होता है पर कहा जाता है कि इस दांतों में जहर नहीं होता।

Home / Jabalpur / यह है एमपी का सापों का शहर , रहते हैं खतरनाक दुर्लभ सांप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.