scriptसटोरियों से सांठगांठ! फोन ने खोली पोल, एएसआई समेत छह निलंबित, 20 और नपे | sp jabalpur big action against ASI and 20 others policeman for gambler | Patrika News
जबलपुर

सटोरियों से सांठगांठ! फोन ने खोली पोल, एएसआई समेत छह निलंबित, 20 और नपे

सटोरियों से सांठगांठ! फोन ने खोली पोल, एएसआई समेत छह निलंबित, 20 और नपे
 

जबलपुरOct 12, 2021 / 02:51 pm

Lalit kostha

up_police.jpg

sp jabalpur big action against ASI and 20 others policeman for gamblers relationships

जबलपुर। मदन महल थाना क्षेत्र में पकड़े गए निगरानीशुदा बदमाश और सटोरिए से सेटिंग क्राइम ब्रांच के जवानों को भारी पड़ी। मोबाइल फोन पर बातचीत की रिकॉर्डिंग से पुलिस जवानों की सटोरिए के साथ ‘यारी’ सामने आने के बाद एसपी ने क्राइम ब्रांच के तीन एएसआई सहित छह जवानों को निलम्बित कर दिया। जानकारी के अनुसार एक एएसआई सहित 20 जवानों को अपराध थाने से हटाकर यातायात थाने भेजने के निर्देश दिए। मामले की जांच अतिरिक्तपुलिस अधीक्षक (शहर उत्तर) संजय अग्रवाल को सौंपी गई है। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने एएसपी को 15 दिन के अंदर प्राथमिक जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

छह जवान लाइन हाजिर
एसपी कार्यालय से जारी आदेश में बदमाशों के साथ क्राइम ब्रांच के छह जवानों की प्रथम दृष्टतया संलिप्ता की पुष्टि की गई है। क्राइम ब्रांच में एएसआई राजेश शुक्ला, रमाकांत मिश्रा, विजय शुक्ला और प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र पाठक, आनंद तिवारी, अजय यादव को निलम्बित कर दिया गया है। इन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।
घर में सट्टा खिलाते पकड़ा गया था

 

onlinesatta.jpg

मदन महल थाना क्षेत्र में गंगा सागर रोड स्थित अकबर का बाड़ा निवासी सूरज पटेल के घर पर आठ अक्टूबर की रात पुलिस लाइन से भेजे गए विशेष दल ने छापा मारा था। पुलिस पहुंची तो सटोरिए के घर की गली में सट्टा-पट्टी लिखवाने के लिए लोगों की कतार मिली। छापे के दौरान सूरज पटेल पत्नी फातिमा बी के साथ सट्टा खिलाता मिला। सट्टा-पट्टी लिखने के लिए उसने छह लोगों को काम पर लगा रखा था। इन्हें भी (नीरज साहू, विनय बर्मन, हुसैन खान, राजेश केशरवानी, राकेश श्रीवास्तव, राहुल पटेल) मौके से पकड़ा गया था। सूरज निगरानी बदमाश है। उसके विरुद्ध मदन महल और गढ़ा थाने में कुल लगभग 78 अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पूर्व में जिलाबदर भी हो चुका है।

सूरज के मोबाइल फोन में रेकॉर्डिंग
पुलिस लाइन के विशेष दल के छापे में सटोरिए सूरज के जब्त मोबाइल फोन में कॉल रेकॉर्डिंग से क्राइम ब्रांच के कुछ जवानों की सेटिंग उजागर हुई। क्राइम ब्रांच के निलम्बित जवानों और सटोरिए के बीच बातचीत से उनकी निगरानी बदमाश के साथ यारी होने की बात कही जा रही है।

ये भेजे गए क्राइम से ट्रैफिक थाना
छह पुलिस कर्मियों को निलम्बित करने के साथ ही 20 जवानों को अपराध थाने से हटाकर यातायात थाने में पदस्थ किया गया। सभी जवानों को यातायात थाने में आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। अपराध थाने से पुलिस कर्मियों को यातायात थाना भेजे जाने को प्रशासनिक आदेश बताया जा रहा है। त्योहार में सुरक्षा व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस को जवानों की जरूरत थी। इसलिए अतिरिक्तस्टाफ यातायात थाने भेजने की बात कही जा रही है।

Home / Jabalpur / सटोरियों से सांठगांठ! फोन ने खोली पोल, एएसआई समेत छह निलंबित, 20 और नपे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो