scriptइस गर्मी घर बैठे बनाएं आम की ये स्वादिष्ट डिशेज, डेजर्ट व ड्रिंक्स के रूप में भी करें इस्तेमाल | special mango dishes recipes at home | Patrika News
जबलपुर

इस गर्मी घर बैठे बनाएं आम की ये स्वादिष्ट डिशेज, डेजर्ट व ड्रिंक्स के रूप में भी करें इस्तेमाल

सीजन में खास हुए आम, शहर के लोगों पर छाया मैंगो मेनिया

जबलपुरMay 16, 2019 / 07:40 pm

abhishek dixit

special dishes of mango

special dishes of mango

जबलपुर. आम का नाम आते ही जुबां पर पानी आ जाता है। यह एक ऐसा फल है जो हर किसी को पसंद आता है। साल भर में लोगों को सिर्फ इस सीजन का ही इंतजार रहता है कि कब उन्हें तरह-तरह के आमों का स्वाद चखने का मौका मिले। ऐसे में सीजन शुरू होते ही आम के शौकीनों का रुख मार्केट की तरफ भी होना शुरू हो गया है। जहां लोगों को आम की विभिन्न किस्में स्वाद चखने के लिए शामिल हो चुकी हैं। असर यह है कि अब आम को फल के रूप के साथ डेजट्र्स और डिफरेंट ड्रिंक्स के रूप में भी पसंद किया जा रहा है।

बनती हैं कई तरह की डिश
आम से अब कई तरह की डिश बनना शुरू हो जाती हैं। इसके चलते आमरस के साथ आम कैंडीए आम पेड़ेए आम केक और आम आइसक्रीम भी लोगों को लुभाती है। इस तरह लोगों पर आम के सीजन के दौरान मैंगो मैनिया छाया रहता है। दीपिका अग्रवाल बताती हैं कि घर में सभी को मैंगो काफी पसंद है। वे इससे इनोवेशन करते हुए कई तरह की डिशेज भी बनाती हैं।

डेजट्र्स के रूप में स्वाद
आम को इन दिनों डेजट्र्स के रूप में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। ऐसे में खाने के बाद आम क्यूब्स और आम आइसक्रीम को घर पर बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं कई महिलाएं इनोवेशन करते हुए आम का केकए आम मिठाई और आम संदेश बनाने का काम भी करती हैं, ताकि आम के स्वाद का भरपूर मजा ले सकें।

आम रस आम का दूसरा रूप
लोगों को आम का टेस्ट इतना पसंद हैं कि अब मैंगो ड्रिंक्स के रूप में आम को सालभर पीना पसंद करते हैं, वहीं गर्मी को देखते हुए इनकी डिमांड में गजब का इजाफा हुआ है। आम के सब्सीट्यूट के रूप में मैंगो ड्रिंक्स की कई वैरायटीज सिटी यंगस्टर्स को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है।

डेजर्ट के रूप में
– मैंगो कप
– मैंगो कुल्फी
– मैंगो केक
– मैंगो पराठा
– मैंगो स्टफिंग
– मैंगो मिठाई

ड्रिंक्स के रूप में
– मैंगो जूस
– मैंगो स्मूदी
– मैंगो लस्सी
– मैंगो मॉकटेल्स
– मैंगो क्रश
– मैंगो मस्क

Home / Jabalpur / इस गर्मी घर बैठे बनाएं आम की ये स्वादिष्ट डिशेज, डेजर्ट व ड्रिंक्स के रूप में भी करें इस्तेमाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो