scriptगजब है! इस अस्पताल में भर्ती होने से पहले पंखा कूलर घर से लाते हैं मरीज | specialty hospital in madhya pradesh india | Patrika News
जबलपुर

गजब है! इस अस्पताल में भर्ती होने से पहले पंखा कूलर घर से लाते हैं मरीज

गजब है! इस अस्पताल में भर्ती होने से पहले पंखा कूलर घर से लाते हैं मरीज
 

जबलपुरApr 25, 2018 / 01:31 pm

Lalit kostha

specialty hospital in madhya pradesh india

specialty hospital in madhya pradesh india

जबलपुर। मेडिकल अस्पताल के वार्डों में खराब कूलर और पंखों के कारण मरीज-परिजन को गर्मी और उमस से परेशान होना पड़ रहा है। जो मरीज फ्लोर बेड पर हैं, उन्हें शुद्ध हवा नहीं मिल पा रही है। कुछ मरीजों ने घर से पंखा लाकर लगाया है। कई जगह कूलर के लिए खाली स्थान से धूप भी मरीजों के बेड पर आ रही है। कुछ पंखे बंद हैं। ज्यादातर पंखों की रफ्तार धीमी है। पंखों की मरम्मत का कार्य पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के जिम्मे है। नए पंखों की मरम्मत एजेंसी करती है।

about – मेडिकल अस्पताल में कूलर-पंखे खराब, तप रहे मरीज, घर से लाना पड़ रहा पंखा

सेंट्रल एयरकूलिंग सिस्टम सिर्फ योजना में
पांच नवीनीकृत वार्डों को शुरुआती दौर में एसी बनाया गया था, लेकिन अब पंखे का ही सहारा है। मेडिकल प्रशासन ने इन वार्डों में एयर कूलिंग सिस्टम लगाने की तैयारी की है। पीडब्ल्यूडी ने अब तक प्रोजेक्ट नहीं बनाया है।

मेडिसिन वार्ड
वार्ड नम्बर १८ में पंखे खराब और कूलर भी बंद हैं। परिजन अनीता ने बताया कि १२ दिन पहले कर्मचारी खराब कूलर का पम्प निकालकर ले गए और अब तक नहीं लगाया गया। पंखा भी बंद है। १६ और १७ नम्बर वार्ड में भी मरीज गर्मी से परेशान रहे।

सर्जरी वार्ड
सर्जरी वार्ड नम्बर १३ में खिड़की के पास लगा कूलर खराब है। वार्ड नम्बर १२ के मरीज ने बताया कि नया वार्ड एसी के मुताबिक बनाया गया है, लेकिन यहां पंखा लगा दिया गया है, जिससे वार्ड दिनभर तपता है और मरीज परेशान नजर आते हैं।

आर्थो वार्ड
आर्थो वार्ड नम्बर ७ में मरीज फ्लोर बेड हैं और पंखों की धीमी गति के कारण गर्मी हो रही है। आधा दर्जन से अधिक लोग घर से पंखा लेकर आए हैं। सतना से आए उस्मान ने बताया कि पंखा इतना धीमा है कि हवा नहीं आ रही है। यहीं हाल २० नम्बर वार्ड में दिखा।

मेडिकल अस्पताल में लगे सभी कूलर तत्काल सुधारने के निर्देश देंगे। पंखा सुधारने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की है।
– डॉ. नवनीत सक्सेना, डीन

जिस वार्ड में पंखा बंद होने की शिकायत आती है, वहां सुधार किया जाता है। सेंट्रल एयर कूलिंग सिस्टम का प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है।
– एसके गौतम, सब-इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी

Home / Jabalpur / गजब है! इस अस्पताल में भर्ती होने से पहले पंखा कूलर घर से लाते हैं मरीज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो