जबलपुर

12 साल बाद सूर्य-गुरु का महासंयोग, इन राशियों पर शुभ रहेगी युति- देखें वीडियो

12 साल बाद सूर्य-गुरु का महासंयोग, इन राशियों पर शुभ रहेगी युति- देखें वीडियो

जबलपुरFeb 11, 2023 / 01:01 pm

Lalit kostha

जबलपुर. ग्रहों की चाल का मनुष्य के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। जब दो गृह एक ही राशि में हों तो इसे ग्रहों की युति कहते हैं। इस वर्ष ग्रहाधिपति सूर्य और गुरु ग्रह 12 साल बाद 22 अप्रेल को मेष राशि में मिलने जा रहे हैं। इस राशि में सूर्य उच्च के होंगे जबकि गुरु अपने मित्र सूर्य के साथ रहेंगे। वैदिक ज्योतिष में सूर्य और गुरु की युति को बहुत शुभ माना जाता है। यह मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और यश प्रदान करता है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस युति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।

मानव जीवन के साथ पृथ्वी के वातावरण पर पड़ेगा असर

 

न्यायपालिका होगी और सजग
ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य आत्मा का कारक है, वहीं तेज, बल, पराक्रम, साहस, प्रभाव का प्रतीक होता है। साथ ही गुरु ज्ञान, धर्म, न्याय, नीति, कुशल महत्वकांक्षी होता है। गुरु सूर्य का मेष राशि में गठबंधन होने जा रहा है। जिस जातक के समय में यह योग आता है, वह जातक अत्यंत प्रभावशाली व्यक्ति,धर्म-कर्म के मामले में सजग रहने वाला, न्याय प्रिय एवं कुशल राजनीतिज्ञ भी होता है। वहीं अगर सामाजिक स्तर पर बात करें तो गुरु और सूर्य के संयोग से धार्मिक भावना बढ़ेगी। वर्षों से अटके न्याय संबंधित कार्यों में सफलता मिल सकती है। न्यायपालिका और अधिक सजग होती नजर आएगी।

अप्रेल से जोरदार गर्मी
ज्योतिषियों ने बताया कि गुरु एक साल तक एक राशि में गतिमान रहते हैं। सूर्य 14 अप्रेल को और गुरु 22 अप्रेल को मेष राशि में गोचर करेंगे। इस प्रकार दोनों ग्रह युति बनाएंगे। मेष राशि में सूर्य उच्च के होंगे जबकि गुरु अपने मित्र सूर्य के साथ रहेंगे। दोनों ही ग्रह अग्नि तत्व वाले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस साल मेष राशि में गुरु और सूर्य के मिलने से अप्रेल से ही खूब गर्मी पड़ेगी।

 

//?feature=oembed

मेष राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ
ज्योतिषाचार्यो के अनुसार मेष राशि में सूर्य के साथ गुरु का सहयोग भी इसी राशि में है। इसके चलते इस राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। वृषभ राशि के जातकों के लिए भी यह संयोग लाभकारी होगा। यह युति मिथुन राशि के लिए काफी लाभप्रद है। कर्क राशि के जातकों को व्यापार में लाभ होगा। सिंह राशि वालों को जीवन में सफलताएं मिलेंगी। कन्या राशि पर सूर्य और गुरु के संयोग से नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। संयोग तुला राशि के जातकों के लिए भी अच्छा साबित होगा। वृश्चिक राशि के जातकों को थोड़ा ध्यान रखना होगा। धनु राशि के लिए युति लाभकारी है। मकर राशि के जातकों को विशेष ध्यान देना होगा। कुंभ राशि के जातकों पर इस संयोग का बुरा प्रभाव पड़ेगा। मीन राशि में व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं।

Hindi News / Jabalpur / 12 साल बाद सूर्य-गुरु का महासंयोग, इन राशियों पर शुभ रहेगी युति- देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.