युवक ने किया अपहरण
सिहोरा टीआई संजय दुबे ने बताया थाना क्षेत्र निवासी राजा केवट (२५) ने वर्ष २०१४ में क्षेत्र में रहने वाली १६ वर्षीय किशोरी से दोस्ती कर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपित और किशोरी के बीच मुलाकातें बढ़ गई। बातों में युवक ने कई बाद किशोरी को घर से भागने के लिए प्रेरित किया। उसे प्यार की झूठी कसम दी। जब किशोरी नहीं मानी तो युवक ने उसे एक दिन मुलाकात के बहाने से बुलाया और उसका अपहरण कर सूरत ले गया। जहां, किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
शादी का वादा किया
पुलिस के अनुसार आरोपित किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। वह उसे सूरत लेकर गया। जहां, उसने पहले तो किशोरी को घुमाया-फिराया। फिर उससे शादी का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। कई महीने तक सूरत में रहने के दौरान जब किशोरी गर्भवती हो गई तो वह उसे लेकर अपने गांव आ गया।
बेटी के जन्म के बाद निकाला
पुलिस के अनुसार गांव लौटने के बाद किशोरी ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के कुछ दिन युवक ने किशोरी से संबंध तोड़ लिया। दूधमुंहे बच्चे के साथ किशोरी को घर से निकाल दिया। बेघर होने के बाद परेशान किशोरी अपने परिजनों के पास पहुंची। उसने पूरा वाक्यां बताया। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर सिहोरा थाने पहुंचा। जहां, किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक राजा के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।