scriptRape:चाकू की नोक पर किशोरी को अगवा कर बलात्कार | Teenager kidnapped and raped at knife tip | Patrika News
जबलपुर

Rape:चाकू की नोक पर किशोरी को अगवा कर बलात्कार

kidnapped -अधारताल थानांतर्गत मिल्क स्कीम ग्राउंड सुलभ शौचालय के पास की घटना

जबलपुरApr 15, 2020 / 09:41 am

santosh singh

rape

प्राचार्य ने महिला शिक्षक को जाल में फंसाकर किया यह गंदा काम

जबलपुर। मौसी के घर आई 15 वर्षीय किशोरी को चाकू की नोक पर अगवा कर एक युवक मिल्क स्कीम ग्राउंड सुलभ शौचालय के पास ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ बलात्कार किया। किशोर के शोर मचाने पर कुछ लोग पहुंचे तो वह उसे छोडकऱ भाग गया। पुलिस ने अपहरण, बलात्कार, धमकी देने व पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर लिया।
5वीं तक पढ़ी है किशोरी-
पुलिस के अनुसार किशोरी 5वीं तक पढ़ी है। कुछ दिन पहले अपनी मौसी के घर गई थी। वहां विशाल से उसकी पहचान हो गई थी। वह वापस अपने घर चली गई थी। विशाल उससे मोबाइल पर बात करता था। पांच दिन पहले मौसी उसे अपने घर ले गई थी। विशाल ने उसे मिलने के लिए बुलाया तो उसने मना कर दिया था।
घर के बाहर बैठी किशोरी को किया अगवा
13 अप्रैल की शाम सात बजे मौसी के घर के बाहर बैठी थी। तभी विशाल आया और उसे चाकू दिखाकर धमकी देते हुए जबरन अपने साथ मिल्क स्कीम ग्राउंड सुलभ शौचालय के पास ले गया। वहां उसके साथ बलात्कार किया। कुछ देर बाद वह अन्य लोग आ गए तो विशाल उसे छोडकऱ भाग गया। पुलिस ने आरोपी विशाल डुमार को गिरफ्तार कर लिया।

Home / Jabalpur / Rape:चाकू की नोक पर किशोरी को अगवा कर बलात्कार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो