scriptकिशोरी को अंगूठी पहनाया, फिर लूटी आबरू | Teenager raped in jabalpur | Patrika News
जबलपुर

किशोरी को अंगूठी पहनाया, फिर लूटी आबरू

rape:घमापुर क्षेत्र की घटना, उधर, अधारताल क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 10 वर्षों से युवती का करता रहा शारीरिक शोषण, छेड़छाड़ की भी दो वारदातें आईं सामने, एफआईआर दर्ज

जबलपुरOct 30, 2019 / 01:33 am

santosh singh

Jaipur Foot,ujjain news,Indore Railway station,ujjain crime news,Girls Rape,

खंडवा की रहने वाली युवती और पिता को बदमाश इंदौर रेलवे स्टेशन पर कार से चलने का छलावा देकर उज्जैन लाया, पिता को उज्जैन में ही छोड़कर युवती को इंदौर व सिमरोल में अपने रिश्तेदार के यहां ले जाकर किया बलात्कार

जबलपुर. शहर के घमापुर क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी को एक युवक ने जबरन अंगूठी पहनाया और बोला कि अब वह उसकी पत्नी हो गई। इसके बाद उसने कई बार उसकी आबरू लूटी। किशोरी विरोध करती तो शादी करने की बात कह चुप करा देता था। मंगलवार को किशोरी ने हिम्मत किया और थाने पहुंच कर बलात्कार की शिकायत दर्ज करायी। वहीं अधारताल क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय युवती के साथ एक युवक पिछले दस वर्षों से शादी का झांसा देकर बलात्कार कर रहा था। दो स्कूली छात्राओं ने छेड़छाड़ की भी शिकायत पाटन व अधारताल थाने में दर्ज करायी है।
स्कूल आते-जाते भी करता था परेशान
घमापुर पुलिस के अनुसार किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई कि डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी बड़ी बहन पिता के साथ रीवा गई थी। तब शुभम पटेल उसके घर आया। अंगूठी पहना कर बोला कि वह उसकी पत्नी हो गई है। दिसम्बर 2017 में उसके साथ बलात्कार किया। बहन के लौटने पर उसकी आपबीती सुनाई थी। स्कूल आते-जाते भी वह उसे परेशान करता है। शुभम धमकी देता रहता है कि वह हाईकोर्ट में काम करता है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। अब उसने शादी करने से मना कर दिया और उसकी बदनामी भी कर रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार व पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

rape
IMAGE CREDIT: Patrika

शादी का झांसा देकर बलात्कार
अधारताल थाने में 27 वर्षीय युवती ने बलात्कार की शिकायत दर्ज करायी। बताया कि 10 वर्ष पहले उसकी पहचान मक्का नगर निवासी सानू उर्फ मुख्तार से हुई थी। मुख्तार ने उसे बातों में फंसाया और जून 2009 में उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर उसने शादी की बात कही। इसके बाद वह लगातार उसे शादी का झांसा देकर बलात्कार करते रहा। उसने युवती को कुछ समय तक सुहागी में कमरा लेकर अपने साथ भी रखा। अब उसने शादी करने से मना कर दिया।

किशोरी को छेड़ा
IMAGE CREDIT: patrika

घर के सामने खड़ी किशोरी को छेड़ा
अधारताल थाने में मंगलवार शाम को 17 वर्षीय किशोरी ने गोलू नाम के युवक के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी देने व पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक किशोरी 11वीं में पढ़ती है। शिकायत में बताया कि एक वर्ष से गोलू उसका पीछा करता है। सोमवार की रात वह घर के सामने खड़ी थी, तभी गोलू पहुंचा और हाथ पकड़ कर खींचने लगा। शोर मचाने पर धमकी देकर भाग निकला।
आधी रात किशोरी को दबोच लिया
उधर, पाटन थाना में 17 वर्षीय किशोरी ने प्रकरण दर्ज कराया। बताया कि सोमवार की रात निस्तार के लिए उठी तो इटवा गांव के मिथलेश बर्मन ने उसे पकड़ लिया। किशोरी की चीख सुनकर उसकी मां दौड़कर पहुंची तो मिथलेश किशोरी को पकड़ कर खींच रहा था। तभी किशोरी के पिता व गांव के अन्य लोग भी आ गए। इसके बाद वह धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, भादवि 11 वीआई, पाक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी मिथिलेश को गिरफ्तार कर लिया।

 

Home / Jabalpur / किशोरी को अंगूठी पहनाया, फिर लूटी आबरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो