scriptबियर-बलात्कार-वीडियो-ब्लैकमेल की कहानी से सन्न रह गया शहर | The city was stunned by the story of beer-rape-video-blackmail | Patrika News
जबलपुर

बियर-बलात्कार-वीडियो-ब्लैकमेल की कहानी से सन्न रह गया शहर

पीडि़त किशोरी की सहेली भी शामिल थी वारदात में

जबलपुरOct 05, 2019 / 06:33 pm

shyam bihari

rape_1.jpg

rape

जबलपुर। सोशल मीडिया का बढ़ता चलन, नशे की आसानी से उपलब्धता ने जबलपुर में भी अपराधों को खूब बढ़ाया दिया है। यहां गली-मोहल्लों में युवक-युवतियां सोशल मीडिया पर प्यार, दोस्ती और शारीरिक खुलेपन को टेक इट इजी के रूप में लेने लगी हैं। हाल ही पुलिस आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि शहर में छेड़छाड़, बलात्कार की वारदातों में किशोर भी लिप्त हो रहे हैं। इसके पीछे पुलिस सोशल मीडिया को भी कारण बता रही है। हाल ही में यहां के रांझी इलाके में एक सन्न कर देने वाली वारदात सामने आई। इसमें दोस्ती, प्यार आदि के जाल में फंसी एक किशोरी के साथ युवक बलात्कार किया। चौंकाने वाली बात यह है कि किशोरी की सहेली ने ही पार्टी के नाम पर किशोरी को बियर पिला दी। उसके बाद सहेली के दोस्त ने किशोरी से बलात्कार किया। सहेली ने इसका वीडियो बनाया। फिर किशोरी को ब्लैकमेल किया जाने लगा। आखिरकार 16 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने उसकी सहेली और एक युवक (सहेली के दोस्त) के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो एक्ट और धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया। दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया।
पुलिस के अनुसार किशोरी की मां 11 मई को रिश्तेदारी में गई थी। घर पर कोई नहीं था। इसलिए किशोरी रात में सहेली के घर चली गई। वहां किशोरी की सहेली और उसकी बड़ी बहन ने अंकित चौधरी नाम के युवक से बियर की बोतलें मंगवाई। चारों ने एक साथ बियर पी। फिर अंकित ने किशोरी से बलात्कार किया। इस दौरान उसकी सहेली ने वीडियो बना लिया। अगली सुबह किशोरी को वीडियो दिखाकर किसी को नहीं बताने की धमकी दी। इसके बाद भी अंकित ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार किशोरी से बलात्कार किया।
शादी का झांसा देकर बलात्कार
इसके अलावा शहर में शादी का झांसा देकर बलात्कार करने की वारदातों की तो जैसेबाढ़ आ गई है। यहां के लार्डगंज थाने में 27 वर्षीय युवती ने सतना निवासी सत्यम पटेल के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया। किशोरी ने बताया कि आठ साल पहले उसकी मुलाकात सत्यम से हुई थी। बाद में उससे फोन पर बातें होने लगीं। दोनों में प्यार हो गया। सत्यम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। वह छह साल तक उसका दैहिक शोषण करता रहा। अब शादी करने से मना कर दिया।

Home / Jabalpur / बियर-बलात्कार-वीडियो-ब्लैकमेल की कहानी से सन्न रह गया शहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो