scriptक्या जमाना आ गया है, अब असली-नकली किन्नर के लिए भी होने लगी खूनी जंग | The matter reaches the police station | Patrika News
जबलपुर

क्या जमाना आ गया है, अब असली-नकली किन्नर के लिए भी होने लगी खूनी जंग

जबलपुर में आए दिन थाने पहुचंता है मामला
 

जबलपुरOct 15, 2019 / 09:27 pm

shyam bihari

Kinnar Protest

किन्नरों का प्रदर्शन

जबलपुर। कहने को तो किन्नर होना या कहलाना, दुनिया में कोई नहीं चाहता। भारतीय समाज में तो इसे अभिशाप माना जाता है। लेकिन, जबलपुर शहर की हालत सुनकर चौंक सकते हैं। यहां आए दिन असली और नकली किन्नर के विवाद में खूनी जंग हो जाती है। यहां तक कि जानलेवा हमले हो रहे हैं। थानों में किन्नरों का समूह आए दिन धरने पर बैठ जाता है। पुलिस को इस कदर माथा-पच्ची करनी पड़ती है कि उसे माथा पीटने के अलावा कोई रास्ता नहीं दिखता। हाल ही में इस विवाद का एक और एंगल निकल आया है। किन्नरों का एक गुट यह आरोप लगा बैठा कि पुलिस भी नकली किन्नरों को शहर दे रही है। उनसे कमाई करा रही है। इस आरोप के बाद मामला तूल पकड़ गया है। कुछ सामाजिक संगठन भी इस मामले में दबी जुबान में बोल रहे हैं। उनका कहना है कि किन्नर होना किसी के हाथ में नहीं है। लेकिन, इस दैवीय रचना के नाम पर यदि कोई कमाई कर रहा है, तो यह बहुत बड़ी सामाजिक बुराई को जन्म देगी। सामाजिक संगठनों का कहना है कि किन्नरों के बारे में इस समय बहुत सारी बातें कही जा रही हैं। ट्रेनों में उन पर जबरन वसूली के आरोप लग रहे हैं। जबलपुर से लेकर मानिकपुर के बीच में तो किन्नरों को यात्रियों के बीच आतंक जैसा है। यहां समूहों में किन्ना बोगियों में घुुस जाते हैं और बिना पैसे किसी भी यात्री को नहीं छोड़ते। पैसे नहीं देने पर ये मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। पुलिस भी इस मामले में फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं करती।
यह है ताजा संगीन मामला
जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में बधाई की उगाही को लेकर असली और नकली किन्नर के गुट खून बहाने की हद तक भिड़ गए। कुछ किन्नरों ने कहा कि क्षेत्र में नकली किन्नरों का एक गुट बधाई के नाम पर वसूली कर रहा है। असली किन्नरों के पहले ही वे लोगों के घरों में पहुंच जाते हैं। दोनों गुटों के सदस्यों का आमना-सामना हुआ, तो विवाद की स्थिति बन गई। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। कौन असली, कौन नकली, यह बात पीछे छूट गई। मामला थाने पहुंचा। वहां पुलिस मामला तो बाद में दर्ज करती है, पहले पंचायत करती है। यहां भी यही हुआ। थाने में काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। इसी दौरान किन्नरों के एक गुट ने दूसरे गुट पर एक पुलिस कर्मी के संरक्षण का आरोप लगाया। पुलिस कर्मी के बेटे के एक किन्नर गुट के साथ अवैध वसूली के आरोप के बाद हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप और मामले की जांच के आश्वासन के बाद विवाद शांत हुआ।

Home / Jabalpur / क्या जमाना आ गया है, अब असली-नकली किन्नर के लिए भी होने लगी खूनी जंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो