scriptपेड़ों का कत्लेआम पड़ेगा भारी, जीना मुश्किल कर देगी गर्मी | The slaughter of trees will be heavy, it will make it hard to live | Patrika News
जबलपुर

पेड़ों का कत्लेआम पड़ेगा भारी, जीना मुश्किल कर देगी गर्मी

tree

जबलपुरJan 22, 2019 / 01:23 am

shyam bihari

patrika

Trees,Ujjain,Sacrifice,nagda,

यह है स्थिति
-5 हजार पेड़ पांच साल में नगर निगम सीमा में काटे गए
-1500 पेड़ कटंगा ग्वारीघाट मार्ग में काटे
-1400 पेड़ सिविल लाइन क्षेत्र में काटे
-900 पेड़ छोटी लाइन फाटक-तिलवाराघाट मार्ग पर काटे
-800 पेड़ दमोहनाका से पाटन मार्ग में काटे
-600 पेड़ सगड़ा से धुआंधार मार्ग पर काटे
-40 पेड़ मदनमहल स्टेशन लिंक रोड पर काटे
-125 पेड़ नॉन मोटराइज्ड ट्रैक बनाने के लिए काटने की तैयारी
-06 फीसदी घटी दस साल में हरियाली
-16 लाख से ज्यादा की आबादी वाले शहर में महज सवा तीन सौ उद्यान
-05 हजार से ज्यादा की आबादी पर एक उद्यान
जबलपुर। हरियाली पर आरा चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण से लेकर नॉन मोटराइज्ड ट्रेक जैसे प्रोजेक्ट के लिए बरसों पुराने पेड़ों का कत्लेआम किया जा रहा है। काटे गए पेड़ों की भरपायी के नाम पर महज खानापूर्ति हो रही है। जिसके कारण शहरी सीमा में ऑक्सीजोन लगातार घट रहा है। जानकारों की मानें तो लगातार हरियाली घटने के कारण इस बार गर्मी के दिनों में ज्यादा पसीना छूटेगा। 21 जनवरी को तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाने को इसका संकेत माना जा रहा है। चार साल में जनवरी, फरवरी व मार्च के महीने में अधिकतम तापमान का अनुपात देखा जाए तो पारा लगातार चढ़ता गया है। पिछले पांच साल में नगर निगम की सीमा में पांच हजार से ज्यादा पेड़ काट दिए गए।
ढूंढे नहीं मिलती छांव
क टंगा से ग्वारीघाट सड़क, छोटी लाइन से मेडिकल मार्ग समेत शहर के कई और प्रमुख मार्गों में छांव ढूंढे नहीं मिलती है। इन मार्गों के किनारे पेड़ काटे तो गए, लेकिन उनकी भरपायी के लिए उस अनुपात में पौधरोपण व उनके रखरखाव की व्यवस्था ही नहीं की गई। नतीजन इन सड़कों के किनारे जो पौधे लगाए भी गए तो उन्हें सुरक्षित नहीं बचाया जा सका।
उद्यान भी नाकाफी
शहर में स्थित उद्यानों की संख्या, नगर की जन संख्या के अनुपात में नाकाफी है। लगभग पांच हजार लोगों पर एक उद्यान है, लेकिन उसकी भी ढंग से देखभाल नहीं की जा रही है
बढ़ता तापमान दे रहा है चेतावनी
2015
तारीख, अधिकतम तापमान
-22 जनवरी, 26.8,
-26 फरवरी, 34.4,
-30 मार्च, 37.3,
2016
तारीख, अधिकतम तापमान
-31 जनवरी, 31.5,
-20 फरवरी, 34.3,
-27 मार्च, 39.8,

2017
तारीख, अधिकतम तापमान
-25 जनवरी, 28.8,
-21 फरवरी, 33.1,
-31 मार्च, 41.2,

2018
-महीना, अधिकतम तापमान,
-24 जनवरी, 29.0,
-25 फरवरी, 34.0,
-31 मार्च, 39.4,

2019
तारीख, अधिकतम तापमान
-21 जनवरी, 31.5,
जिन स्थानों पर अत्यावश्यक होता है, निगम वहीं पेड़ काटता है। जहां पेड़ काटे गए उनके स्थान पर नए पौधे लगाए गए है। पौधों के रखरखाव की व्यवस्था और बेहतर करने की आवश्यता है।
आदित्य शुक्ला, उद्यान अधिकारी, नगर निगम
नगर निगम ने पिछले सालों में शहरी सीमा में बड़ी संख्या में पेड़ काट डाले, लेकिन उस अनुपात में पौधरोपण के लिए पहल नहीं की गई है
मनीष शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता

Home / Jabalpur / पेड़ों का कत्लेआम पड़ेगा भारी, जीना मुश्किल कर देगी गर्मी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो