scriptget rid of mosquitoes : घर पर लगा लें ये पौधे तो भाग जाएंगे मच्छर | these plants that naturally repel mosquitoes, home remedies in hihdi | Patrika News
जबलपुर

get rid of mosquitoes : घर पर लगा लें ये पौधे तो भाग जाएंगे मच्छर

घर पर लगा लें ये पौधे तो भाग जाएंगे मच्छर
 

जबलपुरJul 13, 2019 / 10:02 pm

tarunendra chauhan

get rid of mosquitoes, tulsi plant, lavender plant, marigold plant, neem plant, home remedies in hihdi, the prevention of mosquitoes

get rid of mosquitoes, tulsi plant, lavender plant, marigold plant, neem plant, home remedies in hihdi, the prevention of mosquitoes

जबलपुर. बरसात का मौसम शुरू होते ही खाली भूखंडों में पानी भर जाने से मच्छरों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी होती है। ऐसे में हमारे लिए मच्छरों से बचाव के उपाय जरूरी हो जाते हैं। कुछ हद तक हम बाजार में मिलने वाले उत्पादों से मच्छरों की रोकथाम करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसमें धन खर्च होता है। हम आपको ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप बिना खर्च मच्छरों से बहुत हद तक मुक्ति पा जाएंगे।

गर्मी के बाद बारिश शुरू होते ही मच्छरों को अनुकूलित वातावरण मिल जाता है। मच्छरों के काटने से मलेरिया, डेंगू, स्वाइन फ्लू जैसी कई गंभीर बीमारियां फैलती हैं। घर के आस-पास पानी और गंदगी जमा हो तो मच्छर आकर्षित होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे पौधे हैं जिनको घर के बाहर, आंगन में या फिर बालकनी में गमलों में लगाकर मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता हैैं। इन पौधों को लगाने से एक ओर जहां मच्छर भाग जाएंगे, वहीं घर की सुंदरता में भी चार चांद लग जाएंगे।

तुलसी का पौधा
प्राय: हर घर में मिल जाएगा। यह धार्मिक महत्व रखने के साथ ही वातावरण को भी शुद्ध करता है। मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए भी तुलसी का पौधा काफी कारगर है। घर के बाहर दरवाजे के पास, खिडक़ी पर तुलसी का पौधा रखने से इससे निकलने वाली महक से मच्छर दूर रहते हैं। यदि मच्छर के काटने से त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं तो इसपर तुलसी की पत्तियां रगडऩे से फायदा मिलता है।

 

 

नीम
मच्छर-मक्खियों और कीड़ों को दूर भगाने के लिए नीम का पौधा लगाना काफी फायदेमंद होता है। मच्छरों को भगाने के लिए घर के गार्डन में नीम का पौधा रोपें। इससे घर के पास मच्छर नहीं फटकेंगे।

लैवेंडर
लैवेंडर का फूल अपनी भीनी-भीनी और मदहोश करने वाली खुशबू के लिए जाना जाता है। इस पौधे को लगाने से आपको मच्छरों से भी निजात मिल जाएगी। इस पौधे को गमलों में भी लगाया जा सकता है।

गेंदा का पौधा
मच्छरों से छुटकारा दिलाने में गेंदे का पौधा भी काफी कारगर है। मच्छर गेंदे के फूल की खुशबू से दूर भागते हैं। दरअसल, इसमें पायरेथ्रम नामक एक ऐसा तत्व है जिससे मच्छर दूर भागते हैं। फूलों की तेज गंध मच्छरों को पसंद नहीं होती, जिससे इन पौधों को घर के बगीचे या फिर घर के सामने लगाने से मच्छर नहीं आते हैं।

Home / Jabalpur / get rid of mosquitoes : घर पर लगा लें ये पौधे तो भाग जाएंगे मच्छर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो