scriptचोरों ने सूने मकान से नकदी सहित सोने-चांदी के जेवर पर हाथ किया साफ | thief boned in home | Patrika News

चोरों ने सूने मकान से नकदी सहित सोने-चांदी के जेवर पर हाथ किया साफ

locationजबलपुरPublished: Sep 11, 2018 05:24:18 pm

Submitted by:

amaresh singh

खेत के मकान में चला गया सोने

thief boned in home

thief boned in home

जबलपुर। शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। चोर सूने मकानों तथा दुकानों में सेंध लगा रहे हैं। चोरी की घटनाओं के चलते लोग अपने घरों को छोड़कर रिश्तेदारों के पास नहीं जा पा रहे हैं। कई बार चोरी की घटनाओं में पुलिस चोरों तक पहुंच जाती है तो कई बार उसके हाथ खाली रहती है। कहने को तो पुलिस बल रात्रि में गश्त करता है लेकिन उसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों ने कहा कि चोर कई दिन तक रेकी करके चोरी कर रहे हैं लेकिन पुलिस उन तक नहीं पहुंच पा रही है। पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए। जिससे चोरी की घटना पर रोकथाम लगाई जा सके।
बाहर गए हुए थे
पनागर थानांतर्गत ग्राम जुनवानी में चोरों ने सूना मकान खंगाल डाला। चोर नकदी सहित सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार रघुराज सिंह पटेल का बेटा और बहू बाहर गए हुए थे। रविवार की रात दस बजे बेटे के कमरे में ताला लगाकर वह खेत में बने मकान में सोने चले गए। उनकी पत्नी ऊपर के कमरे में सोने चली गई थी। सुबह गजराज पटेल ने घर में चोरी होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचा तो देखा कि घर के पीछे का दरवाजा सब्बल से खोला गया था। अंदर की अलमारी का लॉक टूटा था। उसमें रखा सोने का हार, मंगलसूत्र, चार अंगूठी, पायल और 30 हजार रुपए गायब थे।
वायर काटकर ले गए
घमापुर थाने में सोमवार को तिलहरी निवासी सुरेंद्र सिंह ने टावर का तार काटकर चोरी होने की शिकायत दर्ज करायी। बताया कि वह बीएसएनएल में जेटीओ हैं। सीतापहाड़ में बीएसएनएल का टावर है। आठ से नौ सितम्बर के बीच में कोई 40 मीटर वायर काट ले गया। जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो