scriptजेवर चमकाने का झांसा देकर रिटायर्ड महिला प्राचार्य से ठगी | Thieved from Retired Female Principal | Patrika News
जबलपुर

जेवर चमकाने का झांसा देकर रिटायर्ड महिला प्राचार्य से ठगी

साउथ सिविल लाइंस की घटना, सुबह पहुंचे से 35 से 40 वर्ष के दो जालसाज

जबलपुरMay 10, 2019 / 12:17 am

santosh singh

Bid to smuggle gold foiled, Gold worth Rs 53.5 lakh at Chennai airport

जेवर चमकाने का झांसा देकर ठगी

जबलपुर. शहर में नए-नए तरीके से जालसाज लोगों को चपत लगाने में जुटे हैं। कहीं अलमारी सुधारने के बहाने लोगों के गहने और नकदी साफ हो रहे हैं, तो कहीं जेवर चमकाने का झांसा देकर ठगी की जा रही है। गुरुवार को जालसाजों ने साउथ सिविल लाइंस में 70 वर्षीय बुजुर्ग रिटायर्ड महिला प्रचार्य से साढ़े तीन तोला का चेन, डेढ़ तोले की दो चूड़ी चमकाने का झांसा देकर जालसाज ले उड़े। महिला को जब तक ठगी का अहसास हुआ, देर हो चुकी थी।
मार्केटिंग एजेंट बनकर पहुंचे थे जालसाज-
जालसाज मार्केटिंग एजेंट बनकर पहुंचे थे। वे उजाला कम्पनी के पम्पलेट बांटते हुए पहुंचे। बताया कि कम्पनी ने नया पाउडर बनाया है। कोई भी बर्तन कितना भी गंदा हो, नया जैसा चमकने लगता है। इसी क्रम में दोनों सिविल लाइंस थानांतर्गत रहने वाली रिटायर्ड महिला प्राचार्य के घर पहुंचे थे। आसपास के घरों में भी दोनों गए थे, लेकिन वहां किसी ने जेवर नहीं साफ कराया तो निकल गए।
सुबह 11.10 बजे पहुंचे थे जालसाज
पुलिस को दी गई शिकायत में साउथ सिविल लाइंस में सोनिया अपार्टमेंट निवासी डॉ. नलिनी केलर ने बताया कि वह नवयुग कॉलेज प्राचार्य से रिटायर्ड हैं। गुरुवार सुबह 11.10 बजे के लगभग दो युवक एक कम्पनी का वॉशिंग पाउडर का प्रचार-प्रसार करते हुए पहुंचे। दोनों ने बताया कि कम्पनी ने बर्तन धोने वाला पाउडर तैयार की है। दोनों ने बर्तन धुल कर दिखाए भी। इसके बाद चांदी की पायलें भी चमका कर दिखाया। फिर दोनों ने झांसा देकर सोने के जेवर भी चमकाने के लिए कहा। डॉ. नलिनी केलर उनके झांसे में आ गयीं और कंगन व हार लाकर साफ करने के लिए दे दिया। दोनों ने बर्तन में हल्दी व पानी मिलाकर जेवर रखने का झांसा दिया। फिर बोले कि इसे गरम कर दो, जेवर नए जैसे चमकने लगेंगे।
भतीजी के साथ किचन गयी केलर
नलिनी केलर भतीजी ऐश्वर्य के साथ बर्तन लेकर किचन में चली गईं। पांच मिनट के बाद वह निकली तो देखा कि दोनों व्यक्ति गायब थे। बर्तन में जेवर भी नहीं थे। नलिनी केलर के मुताबिक जालसाजों में एक के गले में चोट का निशान था, उसने नीली शर्ट व काला पैंट पहने था। जबकि दूसरा अधपके बालों वाला सफेद शर्ट व भूरा पैंट पहने था। दोनों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच रही होगी। पुलिस आसपास सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Home / Jabalpur / जेवर चमकाने का झांसा देकर रिटायर्ड महिला प्राचार्य से ठगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो