scriptतीसरा मोर्चा भी ठोकेगा ताल | third front will attempts parliamentary election 2019 | Patrika News
जबलपुर

तीसरा मोर्चा भी ठोकेगा ताल

लोकसभा चुनाव में उतारेंगे उम्मीदवार
 

जबलपुरMar 31, 2019 / 06:06 pm

gyani rajak

parliamentary election

parliamentary election

जबलपुर. लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के सामने तीसरा मोर्चा भी ताल ठोंकने जा रहा है। उसका अपना अलग वोट बैंक है। इसे भुनाने के लिए उनकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बहुजन समाज पार्टी ने तीन से चार नामों का पैनल बनाया है। नामों पर अभी भोपाल में मंथन चल रहा है तो आम आदमी पार्टी भी प्रत्याशी के साथ जल्द ही आगे जा सकती है। वह थर्ड जेंडर को भी अपना प्रत्याशी बना सकती है। इसी तरह शिवसेना सहित दूसरे संगठन भी अपना उम्मीदवार उतारने जा रहे हैं।

लोकसभा हो या विधानसभा चुनाव तीसरा मोर्चा और निर्दलीय उम्मीदवार भी अपना भाग्य आजमाते हैं। इस लोकसभा चुनाव में हालांकि अभी तीसरे मोर्च की किसी पार्टी ने अपने प्रत्याशी का चेहरा सामने नहीं लाया। बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मिलकर चुनाव लड़ सकते है। इसलिए जबलपुर में अकेले बसपा ही अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है। पार्टी ने अपने पैनल में तीन नाम रखे हैं। इन्हीं पर मोहर लग सकती है। आम आदमी पार्टी भी अगले एक या दो दिन में प्रत्याशी की घोषणा करने जा रही है। पार्टी पैनल में भी तीन नाम हैं।

इनका कोई प्रत्याशी नही

लोकतांत्रिक जनतांत्रिक जनता दल, सीपीआई और सीपीआईएम भी चुनाव मैदान से बाहर हैं। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि उनका कोई प्रत्याशी चुनाव नहीं लडेग़ा। हालांकि सभी अलग-अलग राष्ट्रीय पार्टियों को समर्थन देने की बात जरुर कर रही हैं। इसी तरह कई निर्दलीय उम्मीदवार भी अपना भाग्य चुनाव में आजमा रहे हैं।

2014 में यह संगठन थे सामने
पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के अलावा बहुजन समाज पार्टी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, बहुजन मुक्ति पार्टी, अम्बेडकर पार्टी ऑफ इंडिया, आम आदमी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी केअलावा छह निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। हालांकि इनमें से ज्यादातर कुछ संख्या में ही वोट प्राप्त कर सके थे। पिछले चुनाव में भाजपा के राकेश सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक कृष्ण तन्खा को हराया था।

Home / Jabalpur / तीसरा मोर्चा भी ठोकेगा ताल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो