scriptयह कोरोना है… छुपकर हमला करेगा, क्योंकि तैयारी है कम | This is the corona ... will attack in secret, preparation is less | Patrika News
जबलपुर

यह कोरोना है… छुपकर हमला करेगा, क्योंकि तैयारी है कम

जबलपुर शहर में हालात गम्भीर नहीं, लेकिन आबादी के मुकाबले कम सैम्पलिंग होने से बरकार है संक्रमण की आशंका
 

जबलपुरMay 28, 2020 / 09:07 pm

shyam bihari

corona.jpg

Covid 19

जबलपुर। कोरोना से जंग में जबलपुर शहर में सभी के मिलकर मुकाबला करने से काफी हद तक संक्रमण के खतरे को नियंत्रित किया जा सका है। कोविड-19 को मात देकर संक्रमित अस्पताल से बाहर आ रहे हैं। जिले में हालात गम्भीर नहीं हैं, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से रेड जोन और सामान्य स्थिति के लिए तय किए गए मानकों के बीच सुरक्षित पनाह के लिए शहर को अभी लम्बी लड़ाई की जरूरत है। इसमें सबसे चिंताजनक पहलू आबादी के मुकाबले कोरोना संदिग्धों की बेहद कम सैम्पलिंग है। अभी प्रतिदिन औसतन 125 संदिग्धों के सैम्पल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जबकि केंद्र के मानक और जिले की आबादी के मुताबिक प्रतिदिन कम से कम डेढ़ हजार सैम्पल की जांच होनी चाहिए। संक्रमण की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए प्रतिदिन चार हजार सैम्पल की जांच होनी चाहिए। प्रशासन भले ही दावा करे कि कोरोना के एक्टिव केस कम हो रहे हैं, लेकिन हकीकत यही है कि जांच का दायरा नहीं बढऩे से लोगों के मन में संक्रमण के फैलाव की आशंका बनी हुई है।
छह मानक और जिले में स्थिति
इस पैमाने पर हालात अच्छे
केंद्र : एक लाख की आबादी पर संक्रमितों की संख्या 15 से ज्यादा होने पर स्थिति गम्भीर मानी जाएगी।
जिला : संक्रमितों की संख्या अभी 10 से कम।

दो पैमानों में सुधार की गुंजाइश
केंद्र : कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 दिनों से कम में दोगुना होने पर स्थिति गम्भीर मानी जाएगी, इसे 28 दिन से ऊपर ले जाना होगा।
जिला : संक्रमितों की संख्या 19-20 दिन में दोगुनी हुई।
केंद्र : संक्रमण से मृत्यु दर 6 से अधिक होने पर स्थिति गम्भीर मानी जाएगी। इसे एक प्रतिशत से कम पर लाना होगा।
जिला : मृत्यु दर 4 प्रतिशत के करीब है।
यहां स्थिति चिंताजनक
केंद्र : प्रति लाख आबादी में कोरोना जांच की दर यदि 65 सैम्पल से नीचे है तो उसे गम्भीर माना जाएगा। इसे 200 से ऊपर लाना होगा।
जिला : प्रति लाख आबादी में कोरोना जांच की औसतन दर सात सैम्पल है।
केंद्र : कुल जांच में 6 प्रतिशत से ज्यादा सैम्पल का पॉजिटिव आना गम्भीर माना जाएगा, इसे 2 प्रतिशत से नीचे रखना होगा।
जिला : कुल जांच में 4 प्रतिशत के करीब सैम्पल पॉजिटिव आ रहे हैं।
केंद्र : जिले में 200 से ज्यादा एक्टिव केस होने पर स्थिति गम्भीर मानी जाएगी। स्थिति तभी सामान्य मानी जाएगी, जब एक्टिव केस शून्य हों या पिछले 21 दिन में कोई पॉजीटिव केस रिपोर्ट न हुआ हो।
जिला : जिले में 46 एक्टिस केस हैं, लेकिन 63 दिन से लगातार नए पॉजीटिव मिल रहे हैं।

सैम्पलिंग और संक्रमण की स्थिति
तारीख : सैम्पल : नए संक्रमित : कुल संक्रमित
12 मई : 179 : 10 : 147
13 मई : 119 : 05 : 153
14 मई : 121 : 15 : 168
15 मई : 111 : 06 : 174
16 मई : 74 : 01 : 175
17 मई : 69 : 06 : 181
18 मई : 110 : 03 : 184
19 मई : 153 : 02 : 186
20 मई : 134 : 02 : 188
21 मई : 58 : 06 : 194
22 मई : 167 : 03 : 197
23 मई : 128 : 12 : 209
24 मई : 76 : 03 : 212
25 मई : 163 : 01 : 213
26 मई : 165 : 03 : 216
27 मई : 208 : 05 : 221

Home / Jabalpur / यह कोरोना है… छुपकर हमला करेगा, क्योंकि तैयारी है कम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो