scriptटाइगर रिजर्व में सैलानियों की भीड़, इस शहर में चमका होटल कारोबार | Tiger reserve reaching tourists to see tiger | Patrika News
जबलपुर

टाइगर रिजर्व में सैलानियों की भीड़, इस शहर में चमका होटल कारोबार

एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन होने से देशभर से पहुंच रहे पर्यटक

जबलपुरNov 20, 2019 / 06:51 pm

reetesh pyasi

mukundara hills tiger reserve

खुशखबरी: दीपावली के बाद पर्यटकों के लिए खुलेगा मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व के दरवाजे, नजदीक से देख सकेंगे टाइगर्स

जबलपुर। राज्य के प्रमुख तीन टाइगर रिजर्व का रास्ता शहर के एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से होकर जाता है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक जबलपुर में ठहरते हैं। शहर के होटल व्यवसाय में निरंतर वृद्धि हो रही है।
पर्यटन सीजन में ट्रेवल एजेंसियों से जुड़े लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। नेशनल पार्कों की ऑनलाइन बुकिंग करने वाले पर्यटक होटल और ट्रेवल एजेंसियों की भी ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं। सड़क मार्ग से कान्हा, बांधवगढ़ और पेंच नेशनल पार्क जाना आसान है। इस कारण टाइगर रिजर्व में जाने वाले पर्यटक जबलपुर में रात काटते हैं। इससे भेड़ाघाट की संगमरमरी वादियां और बरगी डैम में भी पर्यटक बढ़े हैं।
80 फीसदी पर्यटक आते हैं शहर में
मप्र पर्यटन विकास निगम के पूर्व सदस्य अनिल तिवारी ने बताया, कान्हा एवं बांधवगढ़ में जाने वाले 75-80 फीसदी पर्यटक जबलपुर से होकर जाते हैं। जबलपुर से बांधवगढ़, अमरकंटक और खजुराहो भी पर्यटक जाते हैं। शहर से 200 किमी दूर पेंच टाइगर रिजर्व जाने के लिए जबलपुर और नागपुर मुख्य शहर हैं। एक नेशनल पार्क में एक माह में औसतन 15 से 20 हजार देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। कान्हा नेशनल पार्क में एक माह में करीब 23 हजार पर्यटक पहुंचे हैं।
यहां भी बढ़ रहा है निवेश
होटल एसोसिएशन के सचिव अरुण पवार ने बताया, शहर में पांच साल के भीतर होटल व्यवसाय में निवेश करने वालों की संख्या बढ़ी है। होटलों की संख्या 125 से बढ़कर करीब 150 हो गई है। 20 नए रेस्टोरेंट के साथ रेस्टोरेंट की कुल संख्या 180 हो गई है। क्लास एक कटेगरी के चार होटल थे, दो नए बन गए और तीन होटल निर्माणाधीन हैं। जल्द ही शहर में 9 क्लास एक कटेगरी के होटल हो जाएंगे।
शहर में देशी विदेशी पर्यटकों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। धुआंधार, बरगी डैम के अलावा ओशो और महर्षि महेश योगी आश्रम में विदेशी पर्यटक जाते हैं। पर्यटन विकास निगम के होटलों में सीजन में 65 प्रतिशत से अधिक रूम की ऑनलाइन बुकिंग होती है।
मोंसी जोसफ, आरएम, मप्र पर्यटन विकास निगम

Home / Jabalpur / टाइगर रिजर्व में सैलानियों की भीड़, इस शहर में चमका होटल कारोबार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो