scriptइन ग्रहों ने बदली है चाल, करेंगी इनको बेहाल- पंचांग | today planetary positions and rahu kalam time | Patrika News
जबलपुर

इन ग्रहों ने बदली है चाल, करेंगी इनको बेहाल- पंचांग

राहुकाल: दोपहर 3.00.00 बजे से 430.00 बजे तक

जबलपुरJun 18, 2019 / 09:49 am

Lalit kostha

aaj ka din shubh ya ashubh aaj ka panchang in hindi

aaj ka din shubh ya ashubh aaj ka panchang in hindi

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी्, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: सव्वाल तारीख 14, अयन : उत्तरायण, ऋतु : ग्रीष्म, मास : आषाढ़, पक्ष : कृष्ण, तिथि – दोपहर 1.35 तक नंदा तिथि प्रतिपदा उपरंात भद्रा तिथि द्वितीया रहेगी। नंदा तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य शुभ माने जाते हैं। इस तिथि में विवाह, यात्रा, सेवारंभ, व्यापारंभ, क्रय विक्रय, तथा आभूषण अलंकार से जुड़े कार्य अत्यंत पावन माने जाते हैं। भद्रा तिथि में देवकार्य से जुड़े कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं।
योग- रात्रि 7.25 तक शुक्ल उपरंात ब्रम्हम योग रहेगा। दोनों ही नैसर्गिक योग शुभ तथा सुखद रहेंगे।
विशिष्ट योग- आज प्रसूति स्नान, कर्जनिपटारा, पत्र लेखन तथा मित्र मिलन जैसे कार्य हेतु दिवस शुभ मंगलकारी है।
करण- सूर्योदय काल से कौलव उपरंात तैतिल तदनंतर गर करण का प्रवेश होगा करण गणना सामान्य है।

 

today planetary positions, <a  href=
rahu kalam time, panchang” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/02/05/panchang_today_4723786-m.jpg”>

नक्षत्र- तीक्ष्णदारूक संज्ञक नक्षत्र मूल दोपहर 11.45 तक उपरंात पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रहेगा। मूल नक्षत्र में देवालय, वास्तु, अलंकार, पौधरोपण, कारीगरी, विपणिव्यापार, चूड़ाकर्म, ग्रहशंाति जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में पदार्थसंग्रह, औषधि सेवन से जुड़े कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं।
शुभ मुहूर्त- ंविद्यारंभ, उपनयन, कलारंभ, गीत संगीत, वाद्यारंभ, वरकन्यावरण, विवाह कर्म, दीक्षाग्रहण, व्यापारारंभ क्रय विक्रय, जलयंत्र निर्माण जैसे कार्य हेतु दिन शुभ रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज 9.00 से 10.30 चर दोपहर 10.30 से 1.30 लाभ, अमृत तथा रात्रि 7.30 से 9.00 लाभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : फसली आषाढ़ारंभ, गुरुगोविंद देव जयंती तथा आषाढ़ मास के प्रथम मंगलवार में हनुमत का विशेष दिवस रहेगा। चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक गुरु प्रधान राशि धनु राशि में संचरण करेगा।

 

 

today planetary positions, rahu kalam time, panchang

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के मिथुन राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का मृगशिरा नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास पूर्व दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 3.00.00 बजे से 430.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर या,यू,भा,भी अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। मूल नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि धनु होगी, राशि स्वामी गुरु तथा रजतपाद पाया में जन्म माना जाएगा। धनु राशि के जातक प्राय: बलवान, चंचल, तेजस्वी, ऊर्जावान, प्रभावशाली, उदारवृत्ति, स्वाभिमानी, गोवंश से लगाव वाले तथा अत्यंत बुद्धिमान प्रवृत्ति के होते हैं। आयु के पच्चीस से तीस वर्ष में उन्नति योग हैं।

Home / Jabalpur / इन ग्रहों ने बदली है चाल, करेंगी इनको बेहाल- पंचांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो