scriptदो महिलाओं को टक्कर मारने के बाद पलटा ट्रैक्टर, दबने से एक की मौत | Tractor overturns after hitting two women, one dies after being hit | Patrika News
जबलपुर

दो महिलाओं को टक्कर मारने के बाद पलटा ट्रैक्टर, दबने से एक की मौत

गोसलपुर थाना क्षेत्र के निंदौरा पौड़ी गांव की घटना

जबलपुरFeb 25, 2020 / 12:29 am

sudarshan ahirwa

Tractor overturns after hitting two women, one dies after being hit

Tractor overturns after hitting two women, one dies after being hit

जबलपुर. गोसलपुर थाना क्षेत्र के निंदौरा पौड़ी गांव में सोमवार को रेत खाली करके जा रहे ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें दबने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब 11 बजे का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक निंदौरा पौड़ी निवासी रेखा यादव (55) और अनीता यादव (50) गोबर फेंकने के बाद घर लौट रही थीं, तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर आगे जाकर पलट गया। जिसकी चपेट में आने से रेखा बाई यादव की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अनीता बाई को चोटे आई। स्थानीय लोगों ने घायल रेखा बाई को इलाज के लिए सिहोरा सिविल अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना परिजन ने हंड्रेड डायल पुलिस गोसलपुर को दी। लेकिन, हादसे के करीब डेढ़ घंटे बाद गोसलपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, वहीं चालक की तलाश जारी है।

रेत खाली करके लौट रहा था ट्रैक्टर
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ग्राम में रेत खाली कर लौट रहा था, तभी उसके चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए महिलाओं को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर चालक नाबालिग होना बताया जा रहा है। ट्रैक्टर को जप्त कर लिया, वहीं वाहन मालिक की तलाश की जा रही है।

इधर. तेज रफ्तार सवारी ऑटो पलटा, 13 घायल
सिहोरा थाना अंतर्गत ग्राम दर्शनी के पास पिपरिया आश्रम में सिहोरा-मझौली मुख्यमार्ग पर सवारी से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार छह लोग घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल सिहोरा लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

जानकारी के मुताबिक दीमापुर से एक ही परिजन के सदस्य गंगाजलि पूजन के लिए लोहारी गांव गए थे। जहां से ऑटो में सवार होकर सभी घर देमापुर लौट रहे थे। शाम साढ़े पांच बजे के करीब दर्शनी आश्रम के पास अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार वीर सिंह ठाकुर (26), सीता बाई विश्राम (45), सीताबाई कोल (30), सिहोरा शीतल कोल (7 ), सिमरन कोल (4) घायल हो गई। जबकि कपसा बाई (42), सखी बाई (50), तेजो बाई (60), जानकीबाई (25), मेम बाई (35) , सुमन भाई (40), कुसुम बाई (55), सीताबाई (30) को मामूली चोटें आई हैं। जिन्हें 108 एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खलरी निवासी ऑटो चालक डब्बू ठाकुर मौके से फरार हो गया।

Home / Jabalpur / दो महिलाओं को टक्कर मारने के बाद पलटा ट्रैक्टर, दबने से एक की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो