scriptसुबह से शाम तक लगताा है जाम | traffic jam from morning to evening | Patrika News
जबलपुर

सुबह से शाम तक लगताा है जाम

सिटीजन रिपोर्टर

जबलपुरOct 14, 2020 / 05:50 pm

virendra rajak

traffic jaamd emo

demo

जबलपुर, करमचंद चौक से लेकर घंटाघर रोजाना जाम लगता है। सुबह हो या शाम वाहनों की रेलमपेल बनी रहती है। कई बार तो घंटो जाम में फंसना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस को भी इसकी जानकारी है, लेकिन इस मार्ग पर खानापूर्ति के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाती है। जब पुलिस आती है, तो जाम खत्म हो जाता है, लेकिन बाद में हालात वैसे ही हो जाते है। आलम यह है कि अब लोग इस मार्ग से गुजरने तक से डरने लगे है। नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस तीनों को एकजुट प्रयास करने चाहिए, ताकि यहां से गुजरने वालों की परेशानियों को कम किया जा सके। इस मार्ग को वनवे करने की आवश्यकता है। यह कहना है करमंचद चौक के स्थानीय व्यापारी सरफराज का। आसपास के व्यापारियों का भी कहना है कि कई बड़े वाहन इस छोटी सडक़ पर प्रवेश करते हैं, जिस कारण जाम लग जाता है। इतना ही नहीं सडक़ पर ही वाहन खड़ा कर कई व्यापारी लोडिंग और अनलोडिंग करते है। जिस कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो