scriptधमकी से परेशान युवती ने फंदे से झूलकर दी जान | Troubled by the threat, the girl swings her suicide | Patrika News
जबलपुर

धमकी से परेशान युवती ने फंदे से झूलकर दी जान

-सुसाइड नोट में लिखा, मां का मर्डर करने की धमकी देकर वसूलता था पैसे

जबलपुरJul 15, 2020 / 12:42 am

santosh singh

Young man committed suicide by hanging himself, made video

Young man committed suicide by hanging himself, made video

जबलपुर. शहर के सरकारी कुआं क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय युवती मंगलवार दोपहर में पंखे में चुनरी का फंदा लगाकर झूल गई। युवती को एक युवक परेशान करता था। वह उसे धमकी देकर पैसे वसूलता रहता था। युवती ने सुसाइड नोट में आत्महत्या की वजह लिख छोड़ी है। पुलिस के अनुसार फूलवती ठाकुर ने बताया कि वह नाती को टीका लगवाने अस्पताल गई थी। बेटी मनोरमा घर में अकेली थी। वह टीका लगवाकर लौटी तो घर का दरवाजा बंद था। बगल वाले दरवाजे को धक्का मारा तो खुल गया। अंदर कमरे में मनोरमा फंदे से लटकी मिली। मनोरमा के पिता नहीं हैं। वह खुद सेल्स गल्र्स का काम कर रही थी। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।

 

suicide.jpg

सुसाइड नोट में लिखी आत्महत्या की वजह
‘मैं मनोरमा ठाकुर। मुझे शक्ति यादव परेशान करता था। हमेशा धमकी देता था कि तेरी मां का मर्डर कर दूंगा। जॉब पर जाती थी, तो पीछा कर पैसे मांगता रहता था। ब्लैकमेल करता रहता था। उसने सोमवार को भी धमकी देकर पांच हजार रुपए मांग रहा था। ये बात शक्ति यादव की बहन कंचन यादव भी जानती थी। उसके घर से भी न निकलने की धमकी देता रहता था।’
(जैसा की मनोरमा ने सुसाइड नोट में लिखा है)

Home / Jabalpur / धमकी से परेशान युवती ने फंदे से झूलकर दी जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो