scriptkidnapping case : दो नाबालिगों का अपहरण, पूरी तहसील में मचा हडक़ंप | two minor boys kidnapping in sihora jabalpur | Patrika News
जबलपुर

kidnapping case : दो नाबालिगों का अपहरण, पूरी तहसील में मचा हडक़ंप

जबलपुर में काम करने को कह कर निकले थे घर से

जबलपुरJul 31, 2019 / 01:27 pm

Lalit kostha

Kidnapping ajmer young boy kidnapped by some people

Kidnapping! व्यापार के लिए ले रखे थे पैसे उधार, नहीं चुकाने पर हुई तकरार

जबलपुर। मझगवां थाना अंतर्गत अगरिया ग्राम से संदिग्ध परिस्थितियों में दो नाबालिग किशोर गायब हो गए। किशोरों के परिजन करीब एक सप्ताह तक दोनों की रिश्तेदारों और परिचितों में तलाश करते रहे, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार को किशोरों के परिजन मझगवा थाने पहुंचे और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस में मामला दर्ज कर लापता किशोरों की तलाश शुरू कर दी है।

संदिग्ध परिस्थितियों में दो किशोरों का अपहरण
मझगवां पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर दर्ज किया मामला

पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक ग्राम अगरिया निवासी जय गडारी (12) आठवीं कक्षा में पढ़ता है। 22 जुलाई को वह अपने घर से करीब दस बजे के लगभग घर से निकला, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटने पर मजदूरी करने वाले माता-पिता परेशान हो गए। उन्होंने परिचितों और रिश्तेदारों के यहां जय की खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। इसी ग्राम का सुनील चौधरी (16) उसी दिन से लापता हो गया। उसके परिजनों ने भी सुनील की काफी खोजबीन की। करीब एक सप्ताह तक दोनों के परिजन किशोरों की खोजबीन में लगे रहे। आखिरकार दोनों का कोई भी पता नहीं चला।

जबलपुर में काम पर जाने की बात कह रहे थे :
काफी खोजबीन के बाद जब दोनों किशोरों का पता नहीं चला तो परेशान होकर मंगलवार को परिजन मझगवां थाने पहुंचे। उन्होंने सारी घटना से पुलिस को अवगत कराते हुए शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 363 का मामला दर्ज करते हुए लापता किशोर हो की खोजबीन में लगी। परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि दोनों जबलपुर में काम के लिए जाने की बात कह रहे थे।

Home / Jabalpur / kidnapping case : दो नाबालिगों का अपहरण, पूरी तहसील में मचा हडक़ंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो