scriptजन्मदिन पर गिफ्ट में ऑक्सीजन सिलेंडर देता है ये परिवार | ultimate birthday gift of oxygen cylinder | Patrika News
जबलपुर

जन्मदिन पर गिफ्ट में ऑक्सीजन सिलेंडर देता है ये परिवार

जन्मदिन पर गिफ्ट में ऑक्सीजन सिलेंडर देता है ये परिवार

जबलपुरJun 17, 2018 / 12:10 pm

Lalit kostha

ultimate birthday gift of oxygen cylinder

ultimate birthday gift of oxygen cylinder

जबलपुर। कहते हैं पौधों से प्राण वायु निकलती है उसकी कीमत कोई नहीं चुका सकता। यह सत्य भी है, हम पेड़ पौधों से जितना नजदीक रहेंगे, वे हमारे स्वास्थ्य का भी उतना ही ख्याल रखेंगे। लेकिन वर्तमान परिवेश में लोग पर्यावरण बचाने के बजाये उसे मिटाने पर तुले हैं। किंतु संस्कारधानी जबलपुर में एक ऐसा परिवार भी है जो इसे अपने अलग ही अंदाज में बचाने का प्रयास कर रहा है।

news fact- पर्यावरण की अलख जगा रहा सुख-दुख परिवार, पौधा रोपो तभी आएगी हरियाली, जन्मोत्सव पर पौधों का तोहफा

जन्मदिन पर पौधे का तोहफा…यह जानकार आपको हैरानी जरूर होगी, लेकिन यह सच्चाई है। शहर का सुख-दुख परिवार एेसा है, जो रोजाना किसी न किसी के जन्मदिन पर पौधे का तोहफा देता है। इस परिवार का काम केवल तोहफा देने तक सीमित नहीं है। तोहफा देने के साथ वह संकल्प भी लेता है कि एक वर्ष तक पौधे की नियमित सेवा कर उसे उपयुक्त जगह पर रोपा जाएगा। परिवार की इस कवायद से यह हुआ है कि दो वर्ष के भीतर कई पौधे तरुण पेड़ के रूप में लहलहाने लगे हैं। पर्यावरण की अलख जगाने वाले इस परिवार के साथ लोग जुड़ते जा रहे हैं। इससे शहर में हरितक्रांति का माहौल बन रहा है।

जनकल्याणकारी कार्यों के प्रति सजग सुख-दुख परिवार ने दो वर्षों की मेहनत से शहर के कई क्षेत्रों में हरियाली लाने का प्रयास किया है। परिवार के सदस्यों ने तोहफे में दिए गए पौधों को पुन: रोपित करके उन्हें जीवित रखा है। यह रोपण सार्वजनिक जगहों सहित देवालय, श्मशान आदि परिसर में रोपे गए हैं। पौध की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए गए हैं और नियमित रखरखाव से पौध को पेड़ बनने का सपना साकार किया है।

 

ultimate <a  href=
birthday gift of oxygen cylinder” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/17/tree_2_2967555-m.jpg”>

एेसे हुई शुरुआत
सुख-दुख परिवार के पवन तिवारी के घर में बेटे का जन्म दिन था। जन्मदिन में रिटर्न गिफ्ट में कुछ नया करने की शुरूआत की गई और भेंट में एक-एक पौधा दिया गया। यह सिलसिला चल पड़ा और घर से हुई शुरूआत मित्रों और रिश्तेदारों तक पहुंच गई। हरितक्रांति लाने के उद्देश्य से लोग स्वत: इससे जुड़ते चले गए और दो वर्ष के भीतर यह स्थिति हो गई कि लोग एक-दूसरे के जन्मदिन में पौधा तोहफे में देने लगे। इस परिवार से ३७० लोग जुड़ गए।

ये भी हैं कार्य
जन्मदिन पर पौधों का तोहफा, पौधरोपण
बारिश में गरीबों को छाते-बरसाती वितरण
जरूरतमंदों को गर्म कपड़े
गरीब बच्चों को शिक्षण सामग्री
रात्रि में मवेशियों पर रेडियम लगाना
मजदूर दिवस पर मजदूरों का सम्मान
नेत्रदान के लिए संकल्प लेना
गरीब कन्याओं के विवाह में मदद
नोट- यह सभी कार्य जनसहयोग से किया जा रहा है।

हरियाली के लिए परिवार संकल्पित है। हमारी कोशिश रहती है कि किसी न किसी तरह लोग पौधरोपण करें ताकि पर्यावरण का बचाव हो सके।
– पवन तिवारी, संस्थापक, सुख-दुख परिवार

Home / Jabalpur / जन्मदिन पर गिफ्ट में ऑक्सीजन सिलेंडर देता है ये परिवार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो