scriptcommitting suicide:जूनन ऐसा कि आर्मी में नहीं हो पाया भर्ती, तो झूल गया फंदे से | Unable to recruit in army, then committing suicide by hanging | Patrika News
जबलपुर

committing suicide:जूनन ऐसा कि आर्मी में नहीं हो पाया भर्ती, तो झूल गया फंदे से

-जेब में सुसाइड नोट में लिखा, सलाम आर्मी, देश सेवा नहीं कर पाने का रहेगा अफसोस

जबलपुरMay 22, 2020 / 11:03 pm

santosh singh

pubg-suicide.jpg

suicide

जबलपुर। आर्मी में भर्ती नहीं होने पाने के चलते तनाव में रह रहे युवक ने गुरुवार को कृषि कॉलेज परिसर में पेड़ में फंदा लगाकर झूल गया। युवक की पहचान सुहागी निवासी के रूप में हुई। युवक के पिता कलेक्ट्रेट कार्यालय में लिपिक हैं। युवक की जेब से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी जब्त किया है। जिसमें उसने सलाम आर्मी, देश सेवा नहीं कर पाने का अफसोस व्यक्त करते हुए माता-पिता से माफी मांगी है।
पिता कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ-
पुलिस के अनुसार कृषि कॉलेज परिसर में गुरुवार की रात 27 वर्षीय युवक के फंदे से लटकने की सूचना मिली थी। युवक की पहचान थोड़ी देर बाद वहां पहुंचे सुहागी निवासी एवं कलेक्ट्रेट में बाबू महादेव पटेल ने अपने बेटे संजीव उर्फ संजू पटेल (27) के रूप में की। बताया कि वह आईटीआई कर मिलिट्री में भर्ती होने के प्रयास में जुटा था।
मिलिट्री में भर्ती नहीं होने से था नर्वस-
कई प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिली तो नर्वस रहने लगा था। पिता महादेव के मुताबिक उन्होंने बेटे को समझाया था कि जीवन में एक रास्ता बंद होता है, तो दूसरा खुल जाता है, लेकिन उसे जिद मिलिट्री में भर्ती होने की थी। तीन भाईयों में वह सबसे बड़ा था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामला जांच में लिया है।

Home / Jabalpur / committing suicide:जूनन ऐसा कि आर्मी में नहीं हो पाया भर्ती, तो झूल गया फंदे से

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो