scriptup cm yogi की राह पर एमपी का IAS, लिया ये बड़ा निर्णय, हिल गया प्रशासन | up cm yogi and MP IAS walk in same route | Patrika News
जबलपुर

up cm yogi की राह पर एमपी का IAS, लिया ये बड़ा निर्णय, हिल गया प्रशासन

पहले चरण में इस आईएएस ने करीब आधा दर्जन से अधिक राजस्व अधिकारी कर्मचारी को चलता कर दिया 

जबलपुरAug 17, 2017 / 01:30 pm

Lalit kostha

ias 2017, vision ias,ias exam, upsc ias, up cm yogi adityanath, up cm, yogi adityanath, cm yogi news, cm yogi adityanath whatsapp number, up cm yogi and MP IAS walk in same route, MP IAS

सीएम योगी की राह पर एमपी का आईएएस, लिया ये बड़ा निर्णय जबलपुर। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन बनाने की राह पर चलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले महीने एक निर्णय लेकर पूरे देश की राजनीति सहित प्रशासनिक हलकों हलचल मचा दी थी।

जबलपुर। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन बनाने की राह पर चलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले महीने एक निर्णय लेकर पूरे देश की राजनीति सहित प्रशासनिक हलकों हलचल मचा दी थी। अब उसी राह पर मप्र के एक आईएएस ने भी चलने की ठान ली है। जिस पर अमल भी शुरू कर दिया है। पहले चरण में इस आईएएस ने करीब आधा दर्जन से अधिक राजस्व अधिकारी कर्मचारी को चलता कर दिया है। बाकियों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। आईएएस की इस कार्यवाही से राजस्व विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

READ MUST- electricity bill घर का बिजली बिल चुकाने बैंक से ले रहे लोन, जानें क्या है मामला 

यह है मामला-
जबलपुर कलेक्टर महेशचंद्र चौधरी ने सीएम योगी राह अपना ली है। योगी ने ५० सालों से कार्यरत कामचोर व भ्रष्टाचार में लिप्त शासकीय कर्मचारियों व अधिकारियों को निकालने का जो निर्णय लिया था, ठीक उसी तरह चौधरी ने भ्रष्टाचार में लिप्त ५ लोगों को दो दिन में सेवा से बर्खास्त कर दिया है। सूत्रों के अनुसार भ्रष्टाचार और रिश्वत मे फंसेअधिकारी-कर्मचारीयों के खिलाफ जबलपुर जिला प्रशासन ने कार्रवाही करना शुरु कर दिया है। कलेक्टर महेशचंद्र चौधरी ने रिश्वत में फंसे तीन पटवारी सहित एक सहायक यंत्री और एक सैल्समैन को सहित कुल पांच लोगों को उनकी सेवा से बर्खास्त कर दिया है। कलेक्टर महेशचंद्र चौधरी का कहना है कि स्वच्छ प्रशासन को रखने के लिए इस तरह की कार्रवाही जरुरी है।

कलेक्टर की इस कार्यवाही की चर्चा पूरे जिले में हो रही है। वहीं अन्य विभागों के मुखिया भी इस कार्यवाही को अपने यहां करने पर विचार करने लगे हैं। जिससे भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों में पिछले दो दिनों से हड़कंप मचा हुआ है। कलेक्ट्रेट के सूत्रों की मानें तो संभागायुक्त गुलशन बामरा ने पिछले दिनों कलेक्ट्रेट के राजस्व विभागों का औचक निरीक्षण किया था। संभवत: यह माना जा रहा है कि यह कार्यवाही उनके निरीक्षण के बाद ही की गई है।

READ ALSO- गणेश चतुर्थी 2017- गणेश जी की स्थापना मुहूर्त समय और व्रत कथा 

जिन अधिकारी और कर्मचारी की सेवा बीस साल से ज्यादा हो गई है उनका सेवा रिकार्ड भी चैक किया जा रहा है। जांच के दौरान अगर ये पाया जाता है कि न सिर्फ इनकी सेवा खराब है बल्कि ये किसी भी तरह के भ्रष्टाचार मे लिप्त है तो उनके खिलाफ तुरंत ही कार्रवाही की जाएगी और ये प्रक्रिया सतत जारी रहेगी।
– महेशचंद्र चौधरी, कलेक्टर,जबलपुर

Home / Jabalpur / up cm yogi की राह पर एमपी का IAS, लिया ये बड़ा निर्णय, हिल गया प्रशासन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो