scriptएकादशी पर कर लें ये काम, हो जाएंगे मालामाल- पंचांग | varuthini ekadashi 2019 benefits with panchang | Patrika News
जबलपुर

एकादशी पर कर लें ये काम, हो जाएंगे मालामाल- पंचांग

एकादशी पर कर लें ये काम, हो जाएंगे मालामाल- पंचांग

जबलपुरApr 30, 2019 / 09:54 am

Lalit kostha

 Ekadashi

Ekadashi

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: सावान तारीख 24, अयन : उत्तरायण, ऋतु : बसंत, मास : वैशाख, पक्ष : कृष्ण, तिथि – रात्रि 1.39 तक नंदा तिथि एकादशी उपरंात भद्रा तिथि द्वादशी रहेगी। नंदा तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य संपादित किए जा सकते हैं। विवाह, उपनयन, गृहारंभ, ग्रहप्रवेश, व्यापारंभ, क्रय विक्रय, खनिज संपदा जैसे कार्य शुभ हैं। लग्र सारिणी पर विचार कर कार्य करना अत्यंत शुभ तथा कल्याणकारी माना जाता है।
योग- रात्रि 4.52 तक ऐन्द्र उपरंात वैधृति योग रहेगा। दोनों ही नैसर्गिक योग शुभ तथा सुखद रहेंगेे।
विशिष्ट योग- नंदा तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। तिथि गणना शुभ रहेगी।
करण- सूर्योदय काल से बब उपरंात बालव तदनंतर तैतिल करण का प्रवेश होगा। करण सामान्य है।
नक्षत्र- चरसंज्ञक नक्षत्र शतभिषा प्रात: 7.11 तक उपरंात उग्र संज्ञक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में शिक्षा शिल्प कारीगरी, उपनयन, जलयंत्रनिर्माण, मशीनरी, क्रयविक्रय जैसे कार्य संपादित किए जा सकते हैं। वहीं उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में कारीगरी, साहस, स्वास्थ्य, जनसेवा, आध्यात्मिक कार्य तथा कृषि कार्य से जुड़े कार्य शुभ माने जाते हैं।

शुभ मुहूर्त – आज पत्र लेखन, मित्र मिलन, कर्जनिपटारा, भ्रमण मनोरंजन, देवदर्शन, तीर्थयात्रा, कथा पुराण, राजनीति, कूटनीति तथा सामाजिक सेवा के कार्य शुभ तथा सुखद हैं।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 9.00 से 10.30 चर दोपहर 10.30 से 1.30 लाभ, अमृत रात्रि 7.30 से 9.00 लाभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : बरूथनी एकादशी का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा आज भगवान श्री विष्णु का पूजन तथा नाम संकीर्तन परम कल्याण कारी माना जाता है।
चन्द्रमा : रात्रि 3.41 तक कुम्भ राशि में उपरंात गुरु प्रधान राशि मीन राशि में संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के मेष राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का भरणी नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास दक्षिण दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है। राहुकाल: दोपहर 3.00.00 बजे से 4.30.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर से,सो,सा,दी अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि कुम्भ राशि स्वामी शनि तथा ताम्रपाद पाया में जन्म माना जाएगा, परंतु दोपहर 10.35 के उपरंात जन्मे बालकों का नक्षत्र उत्तराभाद्रपद रहेगा। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि कुम्भ होगी तथा राशि स्वामी शनि होंगे। इस राशि के जातक प्राय: सुंदर, प्रतिभा संपन्न पाए जाते हैं।

Home / Jabalpur / एकादशी पर कर लें ये काम, हो जाएंगे मालामाल- पंचांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो