scriptसड़कों पर लहराया भगवा, युवतियों का भी दिखा कुछ अलग अंदाज, देखें लाइव वीडियो | VHP janmashtmi celebration in jabalpur | Patrika News
जबलपुर

सड़कों पर लहराया भगवा, युवतियों का भी दिखा कुछ अलग अंदाज, देखें लाइव वीडियो

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर निकली शोभायात्रा

जबलपुरSep 02, 2018 / 09:27 pm

Premshankar Tiwari

VHP janmashtmi celebration in jabalpur

VHP janmashtmi celebration in jabalpur

जबलपुर। विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर रविवार को कृष्ण भक्तों का समुद्र और भगवा की लहरें एक साथ देखने को मिली। अवसर था विहिप की विशाल शोभायात्रा और रैली का। विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गोल बाजार से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का प्रारंभ मथुरा नंदबाबा गांव से आए भगवान लड्डू गोपाल का पूजन अर्चन संतो के द्वारा कर किया गया। शोभायात्रा में रास्ते भर जय कन्हैया लाल की.. जय हो गोपाल की.. के जयघोष की गूंज रही।

दुपट्टा और भगवा ध्वज
शोभा यात्रा में नर्मदा जिला एवं रानी दुर्गावती जिले के सभी प्रखंडों के कार्यकर्ता भगवा ध्वज भगवा दुपट्टा धारण किए हुए थे एवं अमर बलिदानी भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद भारत माता भगवान श्री राम की झांकियां शामिल थी जय श्री कृष्ण भारत माता की जय जय श्री राम वंदे मातरम से सारा क्षेत्र गूंज रहा था।

बरसते रहे पुष्प
विश्व हिंदू परिषद की यह शोभायात्रा हिंदू शक्ति का प्रतीक बनी शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया। इसके लिए श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्टॉल बनाकर रखे थे। जैसे ही शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की टोली गुजरती उनके ऊपर पुष्प बरस पड़ते थे। इस दिव्य माहौल को लोगों ने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया।


शोभायात्रा में मुख्य रूप से समस्त संतों ने आशीर्वाद दिया एवं संगठन के प्रांत संगठन मंत्री संजय होलकर, राजेश तिवारी, आलोक सिंह, रमेश सेन, प्रदीप गुप्त, सत्येंद्र सिंह, टिल्लू शर्मा, चंद्रकांत मिश्रा, रुपेश नायडू, संतोष चौबे, विशाल नामदेव, साईं पिल्ले, यतींद्र उपाध्याय, विजय यादव, अर्पित ठाकुर, पंकज शैलेंद्र गौतम ,रमेश यादव, दिलीप पटेल, सचिन रजक, तरुण भारद्वाज, राजा ठाकुर, राजेश पटेल, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी नारे लगाते और लोगों में उत्साह बढ़ाते हुए चल रहे थे।

अनुष्ठान और भजन
धार्मिक विकास समिति धनवंतरिनगर के तत्वावधान में सोमवार को दुर्गा मंदिर में आस्था पूर्वक अनुष्ठान किया जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष संजय मिश्रा, राजेश पांडेय एवं प्रदीप बाधवा ने पूर्व संध्या पर भजन कीर्तन किया।

शोभायात्रा फिर प्राण प्रतिष्ठा
स्वयं सिद्ध श्री लाल बाबा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर श्री राधाकृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा कर जन्मोत्सव मनाया गया। श्री लाल बाबा सेवा समिति धनवंतरि नगर के लोगों ने रविवार शाम धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। सोमवार को भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। आचार्य बृजेश मिश्रा एवं पुजारी राजेश शर्मा ने पूजन अर्चन किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो