scriptदर्शकों की पसंद हमारी प्राथमिकता | Viewer's choice is our priority | Patrika News
जबलपुर

दर्शकों की पसंद हमारी प्राथमिकता

एकता कपूर के साथ चर्चा, कहा जीवन में मनोरंजन जरुरी
 

जबलपुरMay 18, 2019 / 12:33 pm

gyani rajak

Ekta Kapoor says that we prepare the show for the audience that she wants to see.

Ekta Kapoor says that we prepare the show for the audience that she wants to see.

जबलपुर@ ज्ञानी रजक. टीवी की दुनिया की सरताज एकता कपूर का कहना है कि हम दर्शकों के लिए वहीं शो तैयार करते हैं जिन्हें वह देखना चाहते हैं। जिस दिन हमने यह सोच लिया कि जो हम बनाते हैं लोग वहीं देखते हैं, उस दिन फेल हो जाएंगे। उनका आधा घंटा वह चुन सकते हैं। यदि हम उनका मनोरंजन नहीं करेंगे तो वह हमें आधा घंटा भी नहीं देंगे।

मुम्बई में अपने शो बेपनाह प्यार और कवच महाशिवरात्रि की लॉचिंग प्रोग्राम के दौरान उन्होंने शो और अपनी जिंदगी के पहलुओं पर चर्चा की। मनोरंजन के अलावा एजूकेशनल कार्यक्रम तैयार करने के सवाल पर उनका कहना था कि लोग लोग चाहते हैं वहीं हम बनाते हैं। यह प्रोफेशनल मीडियम है। फिर लोगों के हाथ में है वह क्या देखना चाहते हैं। एकता ने कहा कि हम जो भी प्रोग्राम तैयार करते हैं, उससे यह उम्मीद रखना कि लोग उसे पास करेंगे, तो इसका मतलब टूटना है। हां हम अपनी तरफ से 100 की जगह 110 परसेंट एफर्ट लगाते हैं। फिर भी हमारे हाथ में कुछ नहीं है।

मां को बताया अपना कवच
उनका कहना था कि हमारे कार्यक्रमों में कई चीजें होती हैं जो शायद कुछ लोगों या समुदाय को पसंद नहीं आएं। लेकिन कुछ करने के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेनी पड़ेंगी। उनका कहना था कि वह अपने काम के साथ तीन महीने के बच्चे के साथ समय बिताती हैं। कुछ खास दोस्तों से मिलकर उनके साथ मूवी देखकर मनोरंजन करती हैं। सीरियल कवच के साथ उनका कवच कौन है, इस सवाल पर उनका जवाब मां था।

प्यार और रहस्य का दिखेगा नजारा
कलर्स टीवी अपने दर्शकों के लिए दो नए शो पेश कर रहा है। इसमें एक ‘बेपनाह प्यार’ एक रोमांटिक थ्रिलर तो दूसरा ‘कवच महाशिवरात्रि’ एक रहस्मयी कहानी पर आधारित है। फिल्म नगरी मुम्बई में हाल में हुए एक समारोह में दोनों शो लॉन्च किए गए। इसमें बालाजी टेलीफिल्म्स की निर्माता एकता कपूर के साथ शो में किरदार निभाने वाले प्रमुख कलाकार शामिल रहे। बेपनाह प्यार एक रोमांटिक थ्रिलर है। यह दो प्रेमियों रघबीर (पर्ल वी पुरी) और बानी (अपर्णा दीक्षित) की कहानी है। तीसरी प्रमुख भूमिका में प्रगति (इशिता दत्ता) हैं। रघबीर को अपने साथी बानी की रहस्यमय मौत का सामना करना पड़ता है। कवच महाशिवरात्रि में संध्या (दीपिका सिंह ), अंगद (नामिक पॉल), कपिल (विन राणा) प्रमुख भूमिका में हैं। तीनों एक अज्ञात रास्ते पर जा रहे हैं। इनके जीवन में अतिमानवीय ताकतों ने रिश्तों को जटिल बना दिया है।

Home / Jabalpur / दर्शकों की पसंद हमारी प्राथमिकता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो