scriptझारखंड के ऊपर बना चक्रवाती हवा का घेरा, मंगलवार से फिर से झमाझम बारिश की उम्मीद | weather astrology prediction heavy rain alert in madhya pradesh | Patrika News
जबलपुर

झारखंड के ऊपर बना चक्रवाती हवा का घेरा, मंगलवार से फिर से झमाझम बारिश की उम्मीद

झारखंड के ऊपर बना चक्रवाती हवा का घेरा, मंगलवार से फिर से झमाझम बारिश की उम्मीद

जबलपुरSep 15, 2019 / 07:16 pm

abhishek dixit

cold weather in rajasthan

Weather Alert: 72 घंटे में पहुंचेगा मानसून, मध्यप्रदेश में करना होगा लंबा इंतजार,weather alert heavy rain warning in mp

जबलपुर. शहर में कई दिनों से मंडरा रहे काले बादलों ने रविवार को भी आसमान में कब्जा बनाए रखा। पूरे दिन काले बादल की छाया बनीं रहीं। दोपहर के वक्त कुछ-कुछ समय के लिए कई बार हल्का अंधेरा छाया। लगा मानो झमाझम बारिश होगी। लेकिन पूरे दिन में दोपहर के वक्त महज चंद मिनट के लिए ही बादल बरसे। एक मिमी के करीब बारिश हुई। बादलों की आवाजाही और मानसूनी सिस्टम शिफ्ट होने का प्रभाव मौसम के मिजाज पर पड़ा। सुबह कुछ देर के लिए आसमान साफ होते ही उमस महसूस होने लगी।

बारिश कमजोर पडऩे के साथ ही रविवार को तापमान भी बढ़ गया। बीते कुछ दिनों से सामान्य से नीचे चल रहा तापमान रविवार को सामान्य हो गया। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। ये सामान्य के बराबर है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 24.5 डिग्री दर्ज किया गया है। आद्र्रता सुबह के समय 87 प्रतिशत और शाम को 80 प्रतिशत थीं। दक्षिणी-पूर्वी हवा 3-4 किमी प्रतिघंटा की गति से चलीं।

मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार शहर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम मध्यप्रदेश और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी राजस्थान की ओर शिफ्ट हो गया है। फिलहाल झारखंड के ऊपर चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है। इसके प्रभाव मंगलवार तक शहर के मौसम पर पडऩे की संभावना है। चक्रवाती हवा के घेरे से शहर में फिर से अच्छी बारिश का अनुमान है। सोमवार को संभाग के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। शहर में रविवार तक सीजन में कुल बारिश 1475.6 मिमी दर्ज की गई है।

Home / Jabalpur / झारखंड के ऊपर बना चक्रवाती हवा का घेरा, मंगलवार से फिर से झमाझम बारिश की उम्मीद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो