scriptकम दबाव से बदला मौसम, फिर भारी बारिश की संभावना | Weather changed by low pressure, there will be heavy rain again | Patrika News
जबलपुर

कम दबाव से बदला मौसम, फिर भारी बारिश की संभावना

रात को तेज हवा के झौंके आए। मौसम के बदले मिजाज से हवा ने गर्मी से कुछ राहत दी।

जबलपुरOct 04, 2020 / 10:25 pm

गोविंदराम ठाकरे

Weather update: अब मानसून ब्रेक की स्थिति खत्म, अच्छी बारिश की उम्मीद

Weather update: अब मानसून ब्रेक की स्थिति खत्म, अच्छी बारिश की उम्मीद

जबलपुर. उड़ीसा के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से रविवार को शहर का मौसम बदल गया। दो दिन से शुष्क मौसम में शाम को अचानक नरमी आयीं। मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काले बादल घिर आए। कुछ देर तक बादल ऐसे उमड़े-घुमड़े कि झमाझम बारिश की सम्भावना बन गई। लेकिन जैसा कि पूरे मॉनसूनी सीजन में बादलों की ने दगाबाजी की वहीं फिर हुआ। काले बादलों की खेप बिना बरसे ही उड़ गई। उसके बाद उमस महसूस होने लगी। रात को तेज हवा के झौंके आए। मौसम के बदले मिजाज से हवा ने गर्मी से कुछ राहत दी।
रविवार की दोपहर तक मौसम का मिजाज शनिवार की तरह ही बना रहा। मौसम शुष्क होने के साथ ही पारा भी प्राय: स्थिर रहा। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को तापमान में सिर्फ 0.1 डिग्री सी का बेहद मामूली अंतर आया। अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा बना रहा। न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और सामान्य के बराबर बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 76 प्रतिशत और शाम को 57 प्रतिशत थीं। दिन में उत्तर-पश्चिमी हवा तीन किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत गति से चलीं।
मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार उड़ीसा के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से शहर और सम्भाग के मौसम में परिवर्तन आया है। शहर में रविवार को रात में तेज गति से हवा चलीं। सम्भाग में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई। हवा की दिशा में परिवर्तन आया है। सोमवार को मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहने का अनुमान है।

Home / Jabalpur / कम दबाव से बदला मौसम, फिर भारी बारिश की संभावना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो