scriptउत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश में बदला मौसम, इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड | Weather changed in Madhya Pradesh imd weather forecast | Patrika News
जबलपुर

उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश में बदला मौसम, इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड

उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश में बदला मौसम, इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड

जबलपुरOct 19, 2019 / 06:52 pm

abhishek dixit

UP Weather Alert

मौसम विभाग (IMD) ने दावा किया कि अपने सबसे लंबे सीजन के बाद मानसूनी हवाओं ने वापस लौटना शुरू कर दिया है

जबलपुर. मानसूनी बादलों की वापसी के बीच शनिवार की सुबह धुंध की चादर ओढ़े हुई थी। भोर में लोग उठे तो कुछ देर की रिमझिम बारिश से सड़कें भीगी हुई थी। उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। आसपास के जिलों में बारिश के साथ ही शहर के ऊपर हल्के बादल छाए रहे। पूरे दिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। दोपहर में भी मौसम ऐसा लग रहा था मानो शाम हो। आसमान में मंडरा रहे काले बादलों ने दोपहर बाद शहर के कुछ-कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश भी की। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आयी। सुबह और देर रात हवा के सम्पर्क में आने पर हल्की ठंडक का अहसास हुआ।

बादलों ने बढ़ाया न्यूनतम तापमान
काले बादलों का डेरा बना रहने से शनिवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। बादल और रिमझिम से अधिकतम तापमान में कमी आयी। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ये सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। प्रदेश के उत्तर-पूर्वी भाग के ऊपर चक्रवात बनने से हवा का रुख भी बदला। चार किलोमीटर प्रतिघंटे की औसत गति से उत्तर-पश्चिम हवा चली। इससे दिन में उमस का अहसास हुआ। आद्र्रता सुबह के समय 88 प्रतिशत और शाम को 81 प्रतिशत दर्ज हुई।

हल्की बारिश की सम्भावना
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार उत्तर-पूर्वी मप्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने से शनिवार को शहर के मौसम में बदलाव आया है। चक्रवात के कारण सम्भाग के जिलों में कई जगह बारिश हुई है। कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के कारण रविवार को शहर सहित जिले में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। कहीं-कहीं बिजली गिरने की सम्भावना है। चक्रवाती हवा के प्रभाव से अभी दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहने का अनुमान है।

Home / Jabalpur / उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश में बदला मौसम, इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो