scriptweather latest update today ; छह दिन में सात डिग्री लुढक़ा पारा, रात में चली शीतलहर | weather latest update today: MP weather forecast 11 february 2020 | Patrika News
जबलपुर

weather latest update today ; छह दिन में सात डिग्री लुढक़ा पारा, रात में चली शीतलहर

छह दिन में सात डिग्री लुढक़ा पारा, रात में चली शीतलहर
 

जबलपुरFeb 11, 2020 / 11:57 am

Lalit kostha

Weather News : इस कारण राजस्थान में एक बार फिर बढ़ी सर्दी, ठिठुरा जनजीवन

Weather News : इस कारण राजस्थान में एक बार फिर बढ़ी सर्दी, ठिठुरा जनजीवन

जबलपुर। हिमालय की बर्फीली वादियों से टकराकर आने वाली उत्तरी हवा से शहर में कंपकंपी छूट रही है। लगातार चल रही सर्द हवा से छह दिन में तापमान में करीब सात डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक नीचे चला गया। लोग सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले, तो कड़ाके की सर्दी से सामना हुआ। बादल छंटने के बाद सोमवार दोपहर धूप का प्रभाव कुछ तेज हुआ। घरों के आंगन और छतों में लोग गुनगुनी धूप सेंकते नजर आए। शाम को सर्द हवा के झोंके चलने से देर रात तक ठंड का असर फिर बढ़ गया।

 

Cold Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश, मप्र में बर्फीली हवाओं से कांपे लोग, दो दिन में 8 डिग्री पर जाएगा पारा

सुबह सात डिग्री पर पहुंचा पारा
बादलों की आवाजाही और तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच न्यूनतम तापमान सोमवार को लुढकक़र सात डिग्री पर पहुंच गया। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। यह रविवार के न्यूनतम तापमान (7.4) के अपेक्षाकृत चार डिग्री कम था। यह सामान्य से पांच डिग्री नीचे था। सोमवार दोपहर धूप तेज होने से दोपहर बाद तापमान मामूली बढ़ा। रविवार के अधिकतम तापमान (22.5) के अपेक्षाकृत 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 23.9 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। आद्र्रता सुबह के समय 82 प्रतिशत और शाम के समय 21 प्रतिशत दर्ज हुई। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस बैतूल, उमरिया एवं रायसेन में दर्ज हुआ है।

 

Weather Alert: फरवरी में भी शीतलहर जारी, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

बदलेगी पारे की चाल
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार सोमवार को चार किमी प्रतिघंटा की गति से उत्तरी हवा चली। रात में शीतलहर का प्रभाव था। दोपहर में धूप तेज होने से अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है। इससे न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि का अनुमान है।

फिर हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ का असर
पश्चिमी विक्षोभ के मंगलवार से फिर सक्रिय होने की सम्भावना है। इसका प्रभाव एक-दो दिन बाद शहर पर पड़ सकता है। इससे तापमान प्रभावित होने के साथ ही मौसम में बदलाव का अनुमान है।

Home / Jabalpur / weather latest update today ; छह दिन में सात डिग्री लुढक़ा पारा, रात में चली शीतलहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो