scriptमौसम: जबलपुर में रहा शुक्रवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन | Weather: The hottest day of this season on Friday in Jabalpur | Patrika News
जबलपुर

मौसम: जबलपुर में रहा शुक्रवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन

तापमान में आया उछाला, 43.7 डिग्री सेल्सियस हुआ तापमान, नौतपा में और बढ़ेगा तापमान

जबलपुरMay 22, 2020 / 08:19 pm

Manish garg

CHURU WEATHER NEWS- सूरज की तल्ख किरणों से पारा पहुंच गया 45 के पार

CHURU WEATHER NEWS- सूरज की तल्ख किरणों से पारा पहुंच गया 45 के पार

जबलपुर.

मई के दूसरे पखवाड़े में अब गर्मी सख्त तेवर दिखाने लगी है। पहले सड़कों पर आवाजाही कम थी।जिसके कारण तापमान में स्थिरता थी परंतु जैसे ही सड़कों पर आवाजाही बढ़ी। तापमान में उछाल होने लगा।जबलपुर में शुक्रवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 43.7 डिग्री सेल्स्यिस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री दर्ज किया गया। आद्र्रता सुबह के समय 21 प्रतिशत और शाम को 4 प्रतिशत थीं। उत्तर पश्चिमी हवा 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।
मौसम विभाग अनुसार आकाश साफ है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। तापमान में वृद्धि जारी रहने के साथ ही अब गर्मी धीरे-धीरे बढऩे की सम्भावना है। सीजन में अभी तक की स्थिति में 22 मई को सबसे ज्याद तापमान रेकॉर्ड हुआ है। इससे पहले 9 मई को तापमान सबसे ज्यादा 41.9 डिग्री दर्ज किया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो