scriptउत्तरी बर्फीली हवाओं ने बढाई सर्दी, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा | Weather: The lowest temperature in November after five years | Patrika News
जबलपुर

उत्तरी बर्फीली हवाओं ने बढाई सर्दी, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

मौसम : पांच साल बाद नवंबर में सबसे कम तापमान

जबलपुरNov 27, 2022 / 10:34 pm

Manish garg

weather_updates.jpg

Weather Updates: पछुआ हवा की वजह से 21 नवम्बर से मैदानी इलाकों में बढ़ जाएगी ठंड, इस राज्य में होगी बर्फबारी

जबलपुर.

संस्कारधानी में ठंड लगातार बढ़ रही है। बीते नौ दिनों से रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। हवा का रुख पूरी तरह उत्तरी होने के साथ ही अगले तीन-चार दिन भी मौसम का रुख इसी तरह रहने का पूर्वानुमान है। रात के साथ-साथ अब दिन के तापमान में भी गिरावट आने की सम्भावना है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले पांच साल के दौरान नवंबर में इस बार न्यूनतम तापमान सबसे कम 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।
अब दिन के पारे में आएगी गिरावट

उत्तरी सर्द हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट का दौर चल रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किए जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.9 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। उत्तरी हवा तीन किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। सुबह के समय नमी 70 प्रतिशत व शाम के समय 50 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। सम्भाग के अनेक जिलों में शीतलहर चल सकती है।

मौसम : पांच साल बाद नवंबर में सबसे कम तापमान

अब दिन के पारे में आएगी गिरावट


मौसम : पांच साल बाद नवंबर में सबसे कम तापमान

अब दिन के पारे में आएगी गिरावट
पांच साल में नवम्बर में सबसे कम तापमान

दिनांक तापमान
26 नवंबर, 2017 09.6

8 व 27 नवंबर, 2018 10.8
15 व 16 नवंबर, 2019 13.6

23 नवंबर, 2020 08.6
30 नवंबर, 2021 11.0
25 नवंबर, 2022 07.8
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Home / Jabalpur / उत्तरी बर्फीली हवाओं ने बढाई सर्दी, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो