scriptweather update यहां बारिश के बाद भी पड़ रही गर्मी, गजब रंग दिखा रहा मौसम | weather update in madhya pradesh | Patrika News
जबलपुर

weather update यहां बारिश के बाद भी पड़ रही गर्मी, गजब रंग दिखा रहा मौसम

दिनभर धूप खिलने के बाद शाम को बूंदाबांदी
 

जबलपुरJul 20, 2019 / 10:33 am

Lalit kostha

rain

madhya pradesh me barish ki sambhavna

जबलपुर . बारिश की राह तक रहे लोगों को शुक्रवार को दोपहर बाद उमड़े काले बादलों ने बहुत उम्मीद जगाई। शाम 4 बजे तक काले मेघा की परछाई से अंधेरा जैसा छा गया। काफी देर तक उमडऩे-घुमडऩे के बाद शाम 6 बजे के करीब बादलों ने गरजना भी शुरू किया। ऐसा लगा मानों कुछ ही देर में झमाझम बारिश होगी। लेकिन काले मेघा एक बार फिर अच्छी बारिश के लिए तरसा गए। शाम को साढ़े छह बजे के बाद कुछ ही मिनट बूंदाबंादी हुई। अधारताल स्थित मौसम विभाग ने सुबह 8.30 से रात 8.30 बजे के बीच 6.2 मिमी बारिश रेकॉर्ड की है। इस बारिश से लोग पानी से तरबतर तो नहीं हुए लेकिन सुबह से गर्मी और उसम से परेशान लोगों को कुछ राहत जरुर मिली। पिछले सप्ताह तक गर्मी से परेशानी के मुकाबले शुक्रवार की रात कुछ सुकून से गुजरी।

धूप के साथ बढ़ी उमस

गुरुवार की शाम को आधे घंटे में करीब 23.2 मिमी बारिश से मौसम सुहाना हो गया था। लेकिन शुक्रवार को सुबह होते ही बादल साफ हो गए। दिन के वक्त कड़ी धूप चुभी। बारिश के बाद धूप निकलने से मौसम में उमस की मात्रा बढ़ गई। इससे शाम को बारिश के पहले तक लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे। शुक्रवार के हवा की गति भी महज 1-2 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है। वेग कम होने और हवा की दिशा पश्चिमी होने से भी उमस का अहसास अधिक हुआ।

सामान्य अधिक बना रहा तापमान

जुलाई का आधा महीना बीतने और श्रावण मास की शुरुआत के बाद भी पारा चढ़ा हुआ है। तापमान सामान्य से अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.8 डिग्री दर्ज हुआ है। आद्र्रता सुबह के समय 79 और शाम को 56 प्रतिशत थी। शुक्रवार को शाम की बारिश के बाद इस सीजन में वर्षा की मात्रा 365.7 मिमी हो गई है। मौसम वैज्ञानिक सहायक प्रदेश के मौसम को तीन कारक प्रभावित कर रहे हैं। इससे हल्की बारिश हो रही है। शनिवार को भी संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है।

Home / Jabalpur / weather update यहां बारिश के बाद भी पड़ रही गर्मी, गजब रंग दिखा रहा मौसम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो