scriptweather updates : अब तक सामान्य से 30 फीसदी कम बारिश, रेड जोन में आया प्रदेश का यह शहर | weather updates | Patrika News
जबलपुर

weather updates : अब तक सामान्य से 30 फीसदी कम बारिश, रेड जोन में आया प्रदेश का यह शहर

गर्मी, उमस से बेहाल हो रहे लोग
 

जबलपुरJul 16, 2021 / 08:28 pm

reetesh pyasi

weather

weather

जबलपुर। शहर में इस साल मानसून की दस्तक जल्दी हुई। अच्छी बारिश के साथ मानसूनी सीजन का आगाज हुआ। शुरूआती दिनों में सामान्य से ज्यादा वर्षा हुई। लेकिन इस महीने बादलों की लगातार बेरुखी से हालात बदल गए हैं। बूंदाबांदी के लिए भी शहर तरस गया। जिले में अभी तक 295.2 मिमी वर्षा रेकॉर्ड की गई है।
यह सामान्य से लगभग 30 प्रतिशत कम है। काले बादलों की मेहरबानी ना होने से जिला बारिश के मामले में ग्रीन जोन (सामान्य) से खिसक-कर रेड जोन (न्यून) में पहुंच गया है। अल्प वर्षा ने मौसम का मिजाज भी बदल दिया है। दिन में धूप की तपिश और रात में उमस हो रही है। चिपचिपी गर्मी लोगों को पसीना निकाल रही है।
शहर में गुरुवार को हल्के बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन शुक्रवार को बादलों के छंटने पर तीखी धूप निकली। पारा एक डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। दोपहर में गर्मी रही। दिन में कुछ जगहों पर बारिश के मामूली छींटे पड़े। इसके बाद शाम ढलने से पहले नमी भरी हवा के झौंके आए। उसके बाद उमस और गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। चिपचिपी गर्मी ने बेचैन किया।

कल से बूंदाबांदी के आसार
मौसम विज्ञान केन्द्र प्रभारी बीजू जॉन जैकब के अनुसार वर्तमान में दक्षिणी छत्तीसगढ़ के उऊपर चक्रवात है। पूर्वी मध्यप्रदेश में अगले एक-दो दिन में से मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना है।

Home / Jabalpur / weather updates : अब तक सामान्य से 30 फीसदी कम बारिश, रेड जोन में आया प्रदेश का यह शहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो