scriptमजदूरों को घर पहुंचाने 19 रैक तैयार, जरूरत पडऩे पर यहां से भी चलाई जा सकती हैं स्पेशल ट्रेन | West Central Railway Jabalpur | Patrika News
जबलपुर

मजदूरों को घर पहुंचाने 19 रैक तैयार, जरूरत पडऩे पर यहां से भी चलाई जा सकती हैं स्पेशल ट्रेन

पश्चिम मध्य रेलवे जोन के जबलपुर, कोटा और भोपाल मंडल की तैयार

जबलपुरMay 03, 2020 / 08:15 pm

reetesh pyasi

big news- ailway decided not to start trains from April 15

big news- ailway decided not to start trains from April 15

जबलपुर। बाहर फंसे मजदूरों, छात्र, नौकरीपेशा, व्यवसाइयों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक लाने ले जाने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर, कोटा और भोपाल रेल मंडलों से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है। ये ट्रेनें राज्य शासन और जिला प्रशासन के कहने पर चलाई जाएंगी। जबलपुर रेल मंडल इसके लिए पूरी तरह तैयार है।
कोटा से चल सकती हैं और ट्रेनें-कोटा रेल मंडल से शुक्रवार को रांची के लिए स्टूडेंट स्पेशल ट्रेन रवाना हुई थी। जिसमें 1200 से अधिक छात्र छात्राएं रांची पहुंचे। कोटा जिला प्रशासन की ओर से पमरे को संकेत दिए गए हैं कि वहां से और ट्रेनों का संचालन करना पड़ सकता है।

19 से अधिक रैक जबलपुर में तैयार
जबलपुर कोचिंग डिपो और यार्ड में 19 से अधिक रैक खड़े हुए हैं। समय समय पर इन रैकों की जांच और मैंटेनेंस भी किया गया है। यदि आवश्यकता पड़ी, तो सेनेटाइजेशन के बाद इनका संचालन हो सकता है। आठ लोगों के केबिन में चार से पांच यात्रियों को बैठाया जाएगा।
राज्य शासन या जिला प्रशासन ट्रेन की आवश्यकता की जानकारी देता है, तो स्पेशल ट्रेन चलाई जा सकती है। जबलपुर रेल मंडल में रैक और स्टाफ मौजूद है।
देवेश सोनी, डीसीएम, रेल मंडल जबलपुर

Home / Jabalpur / मजदूरों को घर पहुंचाने 19 रैक तैयार, जरूरत पडऩे पर यहां से भी चलाई जा सकती हैं स्पेशल ट्रेन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो