scriptविवि ने जब कर्मचारियों का काटा वेतन काटा तो चले गए सीएल पर | When the university cut the salary of the employees, they went to CL | Patrika News
जबलपुर

विवि ने जब कर्मचारियों का काटा वेतन काटा तो चले गए सीएल पर

विवि प्रशासन को लगातार कर्मचारियों के खिलाफ मिल रही थी शिकायतें, विश्वविद्यालय प्रशासन ने वेतन काटने का जारी कर दिया फरमान, घबराए कर्मचारियों ने निकाली काट, ले ली सीएल

जबलपुरAug 24, 2019 / 12:37 am

Mayank Kumar Sahu

RDVV Jabalpur

RDVV Jabalpur

जबलपुर।

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में अराजक हो चुके कर्मचारियों को पटरी पर लाने जहां विभाग सख्ती पर सख्ती बरतने की कोशिश कर रहा है तो वहीं कर्मचारी भी प्रशासन के आदेशों का काट निकालने में लगे हैं। जब कर्मचारियों के खिलाफ विश्वविद्यालय ने सख्ती बरतते हुए वेतन काटने की सिफारिश की तो सभी कर्मचारियों ने उस दिन की छुट्टी ही ले डाली। कुछ एेसा ही माजरा विश्वविद्यालय में सामने आया है। कर्मचारियों की इस तरह की कारिस्तानी को लेकर उनपर उंगलियां उठ रही है तो वहीं अब विश्वविद्यालय प्रशासन भी एक्शन के मूड में आ गया है।

लगातार मिल रही थी शिकायतें

जानकारों के अनुसार शिक्षण विभागों में कर्मचारियों के कार्यालय में लगातार देर से आने की शिकायतें विश्वविद्यालय प्रशासन को मिल रही थी। नयमित समय पर उपस्थित होने वाले कर्मचारियों ने शिकायत में कहा गया था कि वे तो सुबह 10.30 बजे कार्यालय आ जाते हैं लेकिन कुछ तथाकथित कर्मचारी सुबह 11.30 बजे से 12 बजे तक आते हैं। जिससे कार्यालय का माहौल खराब हो रहा है और दूसरे कर्मचारियों पर भी असर पड़ रहा है।

16 कर्मचारी मिले गायब

इस शिकायत के बाद कुलसचिव प्रो.कमलेश मिश्रा ने विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जिसमें करीब १६ कर्मचारी 11.15 बजे तक नहीं पहुंचे थे। उन्होंने हाजिरी रस्ट्रिर को चैक किया। शिकायत सही पाए जाने पर कुलसचिव का माथा ठनक गया। मौके पर ही उन्होंने विभाग प्रभारियों को आडे़ हाथ लिया और जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि यदि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो आपपर भी कार्रवाई की जाएगी। सभी के वेतन काटने के आदेश जारी कर दिए गए।

….

-लापरवाह कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश दिए थे। वेतन कटने के डर से कर्मचारियों ने उस दिन अवकाश ही ले लिया विश्वविद्यालय में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चाहे कर्मचारी हो या अधिकारी जो नियमों का पालन नहीं करेगा उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

-प्रो.कमलेश मिश्रा, कुलसचिव रादुविवि

Home / Jabalpur / विवि ने जब कर्मचारियों का काटा वेतन काटा तो चले गए सीएल पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो