scriptहैंडपंप से पानी लेने के विवाद में महिला पर किया चाकू से हमला | Woman attacked with knife in dispute over taking water from public tap | Patrika News
जबलपुर

हैंडपंप से पानी लेने के विवाद में महिला पर किया चाकू से हमला

-आरोपी नाबालिग किशोर व उसकी मां गिरफ्तार

जबलपुरNov 22, 2021 / 12:41 pm

Ajay Chaturvedi

CRIME (symbolic photo)

CRIME (symbolic photo)

जबलपुर. हैंडपंप से पानी लेने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला के उकसावे पर उसके नाबालिग बेटे ने दूसरी महिला को चाकू घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बेटे को मारने के लिए उकसाने वाली मां और हमलावर बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि चौधरी मोहल्ला बेलबाग स्थित रविदास आश्रम के पास लगे सार्वजनिक हैंडपंप से पानी लेने को लेकर आए दिन किच-किच होती रही। रविवार को भी ऐसा ही हुआ। बेलबाग पुलिस का कहना है कि 35 वर्षीय चांदनी बेन रविवार को सार्वजनिक हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान उसकी साधना बेन से नोकझोंक हो गई। इन दोनों के बीच अभी नोकझोंक चल ही रहा था कि साधना की जेठानी कविता भी मौके पर पहुंची और चांदनी के साथ गालीगलौज करने लगी। तभी चांदनी की सास लीला बेन मौके पर पहुंची और बीच बचाव किया।
लेकिन तभी कविता का 16 वर्षीय बेटा वहां पहुंचा, उसके पहुंचते ही मां ने बेटे को महिला पर हमला करने को उकसा दिया। मां का इशारा पाते ही बेटे ने गाली गलौज करते हुए चांदनी पर चाकू से हमला कर दिया। चांदनी को चाकू लगते ही वह खून से लतपत हो कर गिर पड़ी। उधर चाकूबाजी की घटना के बाद मौके पर मौजूद सभी महिलाएं वहां से भाग खड़ी हुईं।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर घटना स्थल व उसके आस-पास घेराबंदी कर मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

Home / Jabalpur / हैंडपंप से पानी लेने के विवाद में महिला पर किया चाकू से हमला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो