scriptआत्महत्या करने की नीयत से धुआंधार पहुंची महिला को आरक्षक ने बचाया | Woman reached Dhuandhar with the intention of suicide | Patrika News
जबलपुर

आत्महत्या करने की नीयत से धुआंधार पहुंची महिला को आरक्षक ने बचाया

तनाव के चलते धुआंधार में आत्महत्या करने पहुंची 40 वर्षीय महिला को वहां मौजूद आरक्षक ने अपनी सूझबूूझ से बचा लिया।

जबलपुरMar 30, 2019 / 12:48 am

santosh singh

तनाव के चलते धुआंधार में आत्महत्या करने पहुंची महिला

तनाव के चलते धुआंधार में आत्महत्या करने पहुंची महिला

जबलपुर. तनाव के चलते धुआंधार में आत्महत्या करने पहुंची 40 वर्षीय महिला को वहां मौजूद आरक्षक ने अपनी सूझबूूझ से बचा लिया। महिला गंगानगर की रहने वाली है। आरक्षक महिला को समझाइश देकर थाने ले गया। उसके पति को बुलाकर महिला को उसके सुपुर्द किया। घटना गुरुवार शाम की है।
दो बजे निकली थी घर से

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम सात बजे महिला धुआंधार पहुंची और तट के पास बैठ गई। महिला को अकेले बैठा देख आरक्षक हरिओम सिंह को संदेह हुआ। उसने महिला को हटाने की कोशिश की तो उसने धुआंधार में छलांग लगाने की धमकी दी। आरक्षक ने वहां दुकान लगाने वाली महिलाओं की मदद से महिला को पकड़ कर थाने ले गया। फिर उसके पति को बुलाया गया। थाने में महिला ने बताया, वह दोपहर दो बजे घर से निकली थी। वह कई दिनों से परेशान थी। परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए वह आत्महत्या करने की नीयत से धुआंधार आई थी। महिला के पति ने बताया, उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है।
उधर, युवती की आत्महत्या मामले में, प्रेमी की प्रताडऩा बनी वजह
अधारताल थाना क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय युवती द्वारा आग लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया, 22 मार्च की दोपहर 3.30 बजे मेडिकल अस्पताल से 18 वर्षीय युवती के आग में झुलसने से मौत होने की सूचना दी गई। उसे 21 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने युवती के परिजन से बयान लिए तो पता चला कि उसका आकाश चौधरी नाम के युवक से प्रेम सम्बंध था। 21 मार्च को आकाश ने आठ साल के बालक को भेजकर युवती को बुलवाया था। इस दौरान दोनों में विवाद हुआ था। इससे नाराज युवती ने दरवाजा बंद कर खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली थी। पुलिस ने आकाश के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का प्रकरण दर्ज किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो