scriptसोमवार को बन रहा विशेष योग, इन लोगों पर इतना बरसेगा पैसा कि संभाल नहीं पाएंगे | yogini ekadashi vrat katha in hindi | Patrika News
जबलपुर

सोमवार को बन रहा विशेष योग, इन लोगों पर इतना बरसेगा पैसा कि संभाल नहीं पाएंगे

सोमवार को बन रहा विशेष योग, इन लोगों पर इतना बरसेगा पैसा कि संभाल नहीं पाएंगे

जबलपुरJul 08, 2018 / 12:06 pm

Lalit kostha

yogini ekadashi

yogini ekadashi

जबलपुर। भगवान शिव का प्रिय दिवस सोमवार माना जाता है। किंतु विशेष अतिथियों के कारण यह और पूर्ण फलदाई हो जाता है। सोमवार 9 जुलाई को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पड़ रही है। इस तिथि पर भगवान विष्णु का पूजन करना शुभ एवं समृद्धि दायक होगा। ज्योतिषाचार्य सचिन देव महाराज के अनुसार 9 जुलाई को पड़ने वाली एकादशी को योगिनी एकादशी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई पूजा माता लक्ष्मी को भी प्रश्न करती है।

इस दिन व्रत पूजन करने वालों पर भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की कृपा भी बनती है। सोमवार को एकादशी के शुभ योग में कुछ वैदिक उपाय करने से धन लाभ के योग बन रहे। ज्योतिषाचार्य के अनुसार व्रत धारण करने वालों को सबसे पहले शंख में नर्मदा जल लेकर भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। तत्पश्चात भगवान विष्णु को पीले फलों और फूलों का भोग लगाना चाहिए।

माता तुलसी के सामने तिलक रोली से पूजन करें और शुद्ध घी का दीप जलाएं। इसके अलावा गाय के दूध में केसर मिलाकर भगवान श्री विष्णु जी का अभिषेक करना भी लाभदाई होगा। एकादशी पर पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना भी बहुत लाभदायक होता है। भगवान विष्णु को यथासंभव पीले वस्त्र अर्पित करें तथा भगवान विष्णु को हरश्रृंगार का इत्यादि अर्पित कर प्रार्थना करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु व्रतधारी से प्रसन्न होंगे तथा माता लक्ष्मी की कृपा भी उन पर बनी रहेगी।

ऐसी मान्यता है कि इस दिन पूजन बंधन करने वालों पर कुबेर प्रसन्न होते हैं। इसका शास्त्रों में भी उल्लेख मिलता है एवं इस व्रत की कथा आदि भी सनातन शास्त्रों में उल्लेखित है। ऐसा भी कहा जाता है कि धर्मराज युधिष्ठिर को इस व्रत का महत्व स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने बताया था जिसके बाद योगिनी एकादशी पर लोगों ने व्रत पूजन करना आरंभ किया।

Home / Jabalpur / सोमवार को बन रहा विशेष योग, इन लोगों पर इतना बरसेगा पैसा कि संभाल नहीं पाएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो