scriptmolestation : युवक ने घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़, गिरफ्तार | young man entered the house and tampered with the woman, arrested | Patrika News
जबलपुर

molestation : युवक ने घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़, गिरफ्तार

शहर में महिलाओं और युवतियों से छेडख़ानी का बढ़ रहा ग्राफ

जबलपुरJul 10, 2019 / 04:15 pm

tarunendra chauhan

molestation

molestation

जबलपुर. शहर में इन दिनों महिलाओं और युवतियों से छेडख़ानी का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। एक दिन भी ऐसा नहीं गुजरता, जिस दिन छेडख़ानी की वारदात न हो। समाज के बीच रह रहे ओछी मानसिकता के युवक महिलाओं और युवतियों को अकेला देखते ही हरकत से बाज नहीं आते। उन्हे न तो अपनी और न अपने परिवार की बदनामी की चिंता होती है और न ही सजा पाने का डर। कुछ इसी तरह का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है। महिल को घर पर अकेला देखकर एक युवक महिला के घर में घुस आया और छेड़छाड़ शुरू कर दी।

यह है मामला
घर में बर्तन साफ कर रही महिला को अकेला पाकर एक युवक अंदर घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर महिला के पति व देवर पहुंच गए और शोहदे को दबोच लिया। रांझी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के अनुसार सोमवार रात 30 वर्षीय महिला घर में काम कर रही थी। तभी पीछे से अभिषेक समद आ गया। उसने महिला को बुरी नीयत से पकड़ लिया। महिला के पति व देवर पहुंचे, तो अभिषेक धमकी देते हुए भागने लगा।

घर पर अकेली रहने वाली महिलाओं में डर
इस तरह की रोज हो रही छेड़छाड़ की वारदात से घर पर अकेली रहने वाली महिलाओं को डर बना रहता है। वहीं अकेेले स्कूल आने-जाने वाली बालिकाएं भी आए दिन हो रही इस तरह की घटनाओं से डर सताने लगा है। शहर में मजनुओं को पकडऩे के लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस की रेड कोड टीम गठित की है, लेकिन इन शोहदों को किसी का डर नहीं है। ये अपनी हरकत से बाज नहीं आते।

Home / Jabalpur / molestation : युवक ने घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़, गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो