जगदलपुर

उपचुनाव को विफल बनाने की चल रही थी प्लानिंग, देर रात हुुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढ़ेर

Police naxal Encounter : गुंडाधुर एरिया कमेटी के नक्सली सदस्य चुनाव चर्चा के लिए कुटरेम के जंगल में एकत्र हुए थे।

जगदलपुरSep 14, 2019 / 10:53 am

Badal Dewangan

उपचुनाव को विफल बनाने की चल रही थी प्लानिंग, देर रात हुुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढ़ेर

Police naxal Encounter in Dantewada. दंतेवाड़ा जिले में उपचुनाव सर पर है। प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में लगा हुआ है। वहीं दंतेवाड़ा में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया है। जिनके वहीं घटनास्थल से हथियार भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि, नक्सली दंतेवाड़ा उपचुनाव को विफल बनाने की प्लानिंग करने इकट्ठा हुए थे।

मुठभड़ के दौरान मार गिराया। जिसमें गुंडाधुर एरिया कमेटी के दो लोगों का शव बरामद हुआ। जिसकी पहचान मेंबर लच्छू मंडावी व पोदिया के रूप में हुई। घटनास्थल से जवानों को एक 9 एमएम का पिस्टल व एक भरमार बरामद हुआ है। वहीं रात में ही शव को बरामद कर जवानों दंतेवाड़ा भेज दिया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.