
श्यामगिरी की मिट्टी से तिलक कर ओजस्वी पति के अधूरे सपने को पूरा करने, करेंगी चुनावी प्रचार का आगाज़
Dantewada Bypoll: दंतेवाड़ा का दंगल शुरू हो चुका है जिसमें कल इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी देवती महेंद्र कर्मा ने मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के सामने अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी दिवंगत भीमा मंंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी ने पूर्व सीएम रमन सिंह के सामने अपना नामांकन भरा है। कल ही दोनों प्रत्याशियों ने औपचारिक रूप से अपना शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
श्यामगिरी में ही वारदात को दिया था अंजाम
वहीं दंतेवाड़ा से खबर आ रही है कि, ओजस्वी मंडावी आज श्यामगिरी जाएंगी। आपको बता दें कि, श्यामगिरी वहीं जगह है जहां दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावीको नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया था। उनके वाहन को आईईडी से उड़ाकर उनपर गोली बारी भी की थी।
भाजपा प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी आज श्यामगिरी से ही अपने चुनाव प्रचार का आगाज़ करेंगी। घटनास्थल में पूजा पाठ करने के बाद वहां की मिट्टी से तिलक लगाकर अपने पति भीमा मंडावी के अधूरे सपने को पूरा करेंगी। इस कार्यक्रम में उप चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा, महेश गागड़ा ओपी चौधरी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।
Published on:
5 Sep 2019, 12:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.