29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दंतेवाड़ा में जोगी कांग्रेस पार्टी को लगा दूसरा झटका, कार्यकर्ताओं ने दंतेवाड़ा में कांग्रेस पार्टी की सभा में….

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है।    
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Badal Dewangan

•

Updated: 4 Sep 2019, 3:41 PM IST

दंतेवाड़ा में जोगी कांग्रेस पार्टी को लगा दूसरा झटका, कार्यकर्ताओं ने दंतेवाड़ा में कांग्रेस पार्टी की सभा में....

दंतेवाड़ा में जोगी कांग्रेस पार्टी को लगा दूसरा झटका, कार्यकर्ताओं ने दंतेवाड़ा में कांग्रेस पार्टी की सभा में....

दंतेवाड़ा. फर्जी जाती मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बिलासपुर के मारवाही सदन में मंगलवार की सुबह पुलिस ने अजीत जोगी के बेटे और पूर्व विधायक अमित जोगी को गिरफ्तार कर लिया है। अमित जोगी के खिलाफ धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। वहीं दंतेवाड़ा में आज जोगी कांग्रेस को एक और झटका लगा है। जिसमें जोगी कांग्रेस पार्टी के दंतेवाड़ा के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए है।

Read More: उपचुनाव से पहले, नामांकन के बहाने कांग्रेस-भाजपा का होगा शक्ति प्रदर्शन, सीएम व पूर्व सीएम दंतेवाड़ा में होंगे मौजूद

जोगी कांग्रेस को लगा दूसरा झटका
दंतेवाड़ा में उप चुनावी दंगल जारी है उसी बीच जोगी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बबलू सिद्धकी व जोगी कांग्रेस के ही मीडिया प्रभारी राहुल महाजन दोनों ने अपने युवा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। मंच पर सभी को शॉल के द्वारा सम्मानित किया गया है। पिछले दो दिनों में जोगी कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है।

Read More: विघ्नहर्ता की रखवाली करने पंडाल में सोए थे दो बच्चे, फिर सांप बनकर आए यमराज और....

पुलिस प्रशासन के लिए सभी को सुरक्षा देना होगी
दंतेवाड़ा छावनी में तब्दील हो चुका है, शासन प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। जगह-जगह सर्चिंग की जा रही है चप्पे-चप्पे पर बैरिकेड लगाए गए पुलिस प्रशासन अपनी पूरी तैयारी में है कि कोई अप्रिय घटना ना हो परंतु पुलिस प्रशासन के लिए सभी को सुरक्षा देना होगी।