
उपचुनाव से पहले, नामांकन के बहाने कांग्रेस-भाजपा का होगा शक्ति प्रदर्शन, सीएम व पूर्व सीएम दंतेवाड़ा में होंगे मौजूद
Dantewada bypolls: दंतेवाड़ा में जहां एक तरफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रिमंडल के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा रहेगा। वही भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी अपने नेताओं के साथ मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर दंतेवाड़ा में दिवंगत भीमा मंडावी की पत्नी भाजपा प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी के लिए करेंगे शक्ति प्रदर्शन।
शक्ति प्रदर्शन करने आ रहे हैं
शासन प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। जगह-जगह सर्चिंग की जा रही है चप्पे-चप्पे पर बैरिकेड लगाए गए पुलिस प्रशासन अपनी पूरी तैयारी में है कि कोई अप्रिय घटना ना हो परंतु पुलिस प्रशासन के लिए सभी को सुरक्षा देना होगी तेढ़ी खीर एक तरफ कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेस के दिग्गज नेता मां दंतेश्वरी के धाम शक्ति प्रदर्शन करने आ रहे हैं।
बाहर से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है
वही दूसरी ओर बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अपने पूरी टीम को लेकर दंतेवाड़ा आ रहे हैं और मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर बीजेपी के लिए शक्ति प्रदर्शन करेंगे। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षित दृष्टि को देखते हुए बाहर से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है ताकि सभी को सुरक्षा मिल सके और विवाद की स्थिति ना बने।
Published on:
4 Sep 2019, 2:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.