script2 लाख इनामी हार्डकोर नक्सली 3 साल पहले अस्पताल से हो गया था फरार, पुलिस ने फिर धर दबोचा | 2 lakh prized hardcore naxalites has arrested by police again | Patrika News
जगदलपुर

2 लाख इनामी हार्डकोर नक्सली 3 साल पहले अस्पताल से हो गया था फरार, पुलिस ने फिर धर दबोचा

2000 से नक्सली संगठन में था शामिल, कई संगीन वारदातों को दे चुका है अंजाम

जगदलपुरJun 21, 2019 / 12:07 pm

Badal Dewangan

Hardcore naxali

मैलावाड़ा ब्लास्ट में हुए थे 7 जवान शहीद, इस घटना का मुख्य आरोपी नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा. जिला बल को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है जिसमें २ लाख के इनामी हार्डाकोर नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बताया जा रहा है कि, यह नक्सली कई वारदातों में शामिल यह नक्सली पुलिस को चकमा देकर भाग गया था।

मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा जिले के अंदरूनी इलाके में सर्चिंग के दौरान जवानों ने एक हार्डकोर नक्सली करतम पांडू को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मिली जानकारी के मुताबिक ये हार्डकोर नक्सली वर्ष 2000 से नक्सली संगठन के लिए काम कर रहा था। कई वारदातों को अंजाम देकर सक्रिय रहा है यह नक्सली।

2016 मुठभेड़ में हुआ था घायल
कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका नक्सली 2016 के पुलिस नक्सली मुठभेड़ में घायल हो गया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में रखा था। जहां मौका मिलते ही अस्पताल से भाग गया था। पुलिस को इस नक्सली की काफी सालों से तलाश थी। आज फिर जवानों ने फिर से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

दंतेवाड़ा एसपी ने की पुष्टि
दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार नक्सली सक्रिय रूप से कार्य करता था कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका 2 लाख इनामी नक्सली 3 साल बाद गिरफ्त में आया है।

पढि़ए Naxali वारदातों से जुड़ी खबरें

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

Home / Jagdalpur / 2 लाख इनामी हार्डकोर नक्सली 3 साल पहले अस्पताल से हो गया था फरार, पुलिस ने फिर धर दबोचा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो